7 फिल्में, डायरेक्टर संग लिव-इन और फिर घर में मिली बॉडी, फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस की कैसे हुई रहस्यमयी मौत?
Priya Rajvansh: हिंदी सिनेमा के इतिहास में कुछ चेहरे ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने कम काम करके भी गहरी छाप छोड़ी है। ऐसी ही एक एक्ट्रेस थीं प्रिया राजवंश। दिवंगत एक्ट्रेस प्रिया राजवंश उन्हीं चुनिंदा सितारों में शामिल थीं, जिनका करियर भले छोटा रहा था लेकिन पहचान बेहद बड़ी बनाई थी।
प्रिया राजवंश की रहस्यमयी मौत
जानकारी के अनुसार 27 मार्च 2000 को प्रिया राजवंश की रहस्यमयी मौत ने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया था। उनकी जिंदगी की अनकही कहानी आज भी लोगों को हैरान कर देती है।

वीरा सुंदर सिंह से प्रिया राजवंश बनने का सफर
-प्रिया राजवंश का जन्म 30 दिसंबर 1936 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ था। उनका असली नाम वीरा सुंदर सिंह था। उनके परिवार का फिल्मी दुनिया से कोई नाता नहीं था लेकिन किस्मत उन्हें ग्लैमर की दुनिया में ले आई थी।
-शिमला से पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रिया राजवंश लंदन चली गई थीं जहां उन्होंने एक्टिंग की ट्रेनिंग ली थी। इसी दौरान लंदन में एक फोटोग्राफर ने प्रिया राजवंश की कुछ तस्वीरें खींची थीं। कहा जाता है कि यही तस्वीरें उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट बन गई थीं।
निर्देशक चेतन आनंद ने दिया था पहला मौका
हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक चेतन आनंद की नजर प्रिया की उन्हीं खास तस्वीरों पर पड़ी थी। ऐसे में उन्होंने प्रिया को फिल्म हकीकत में काम करने का मौका दिया था। ये फिल्म रिलीज होते ही सुपरहिट साबित हुई थी और प्रिया राजवंश रातों-रात स्टार बन गई थीं।
सिर्फ 7 फिल्में लेकिन हर किरदार यादगार
प्रिया राजवंश का फिल्मी सफर भले छोटा रहा था लेकिन प्रभावशाली था। उन्होंने अपने करियर में सिर्फ 7 फिल्मों में काम किया जिनमें 'हकीकत', 'हीर रांझा', 'हंसते जख्म', 'हिंदुस्तान की कसम', 'कुदरत', 'हाथों की लकीरें' शामिल हैं। हर फिल्म में उनका अंदाज और किरदार हटकर था, जिसने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई थी।
चेतन आनंद के साथ रिश्ता और करियर पर असर
निर्देशक चेतन आनंद और प्रिया राजवंश के बीच काम करते-करते नजदीकियां बढ़ीं और उनका रिश्ता गहरा हो गया था। दोनों लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे लेकिन कभी शादी नहीं की। कहा जाता है कि चेतन आनंद से प्यार करने के चलते ही प्रिया राजवंश ने इंडस्ट्री के अन्य फिल्ममेकर्स के साथ कम काम किया, जिससे उनका करियर सीमित रह गया था।
प्रिया राजवंश का अकेलापन और रहस्यमयी मौत
-साल 1997 में चेतन आनंद के निधन के बाद प्रिया राजवंश पूरी तरह से अकेली हो गई थीं। ऐसे में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। इसके बाद मार्च 2000 में प्रिया राजवंश अपने ही घर में मृत पाई गई थीं।
-जांच में हत्या की आशंका जताई गई और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था लेकिन सबूतों की कमी के चलते मामला पूरी तरह साबित नहीं हो सका। यही वजह है कि प्रिया राजवंश की मौत आज भी एक अनसुलझा रहस्य बनी हुई है।
प्रिया राजवंश की मौत और जिंदगी का रहस्य
प्रिया राजवंश की कहानी सिर्फ एक एक्ट्रेस की नहीं बल्कि एक ऐसी शख्सियत की स्टोरी है जिसने कम वक्त में बड़ी पहचान बनाई है। उनकी जिंदगी और मौत दोनों ही आज भी लोगों के लिए एक अनसुलझा विषय बना हुआ है और यही उन्हें हिंदी सिनेमा की सबसे रहस्यमयी अभिनेत्रियों में से एक बनाता है।












Click it and Unblock the Notifications