'अनुपमा' रुपाली गांगुली के मुरीद हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एक्ट्रेस ने कहा था- पीएम तो मेरे हीरो हैं
Rupali Ganguly and PM Narendra Modi: टीवी के फेमस सीरियल 'अनुपमा' की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि रुपाली गांगुली भारतीय जनता पार्टी (BJP) में आज यानी 01 मई 2024 को शामिल हो गई हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान रुपाली गांगुली के भाजपा में शामिल होने से उनकी लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावनाएं बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं।
रुपाली गांगुली 'अनुपमा' का रोल निभा रही हैं
'अनुपमा' शो ने रुपाली गांगुली को इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस बना दिया है। इस सीरियल में रुपाली गांगुली 'अनुपमा' का रोल निभा रही हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ चुकी हैं। साल 2020 में, कोरोना महामारी के बीच शुरू हुए इस शो ने टीवी के कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी रुपाली गांगुली की तारीफ
आपको बता दें कि ये सीरियल सबसे ज्यादा देखा गया शो बना है और अब ये दर्शकों का सबसे फेवरेट सीरियल बन गया है। इस शो को न सिर्फ आम लोग पसंद करते हैं बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी भी इस सीरियल को खूब पंसद करते हैं। कुछ समय पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुपाली गांगुली का एक 'वोकल फॉर लोकल' ऐड कैम्पेन वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।
'गर्व है कि मोदी जी के देश से हूं'
वहीं पीएम मोदी के ऐसा करने के बाद एक्ट्रेस रुपाली गांगुली खुशी से झूम उठी थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में पीएम मोदी की जमकर तारीफ की थी और उन्हें अपना रियल लाइफ हीरो बताया था। रुपाली गांगुली ने एक इंटरव्यू में अपनी बढ़ी ब्रांड वैल्यू के बारे में बात की थी और इस बात पर खुशी जताई थी की टीवी शो 'अनुपमा' ने उन्हें इतना प्यार दिया कि आज वह पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पेज तक पहुंच गई हैं।
पीएम मोदी ने शेयर किया था अनुपमा का वीडियो
इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने कहा था कि जिस दिन पीएम ने उनका 'अनुपमा' वाला वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, उस दिन उन्हें ऐसा लगा था जैसे जान ही निकल गई हो। रुपाली ने इस बारे में आगे कहा था कि पीएम मोदी ने अगर उनका वीडियो शेयर किया है, तो यकीनन उनका चेहरा भी देखा होगा। वहीं पीएम मोदी की तारीफ करते हुए रुपाली गांगुली ने कहा था- मुझे गर्व है कि मैं मोदी जी के देश से हूं और वह मेरे हीरो हैं।
साल 2020 से शुरू हुआ था अनुपमा सीरियल
आपको बता दें कि रुपाली गांगुली इस समय सीरियल अनुपमा में नजर आ रही हैं। लंबा समय बीत जाने के बाद भी रुपाली गांगुली के शो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि ये शो साल 2020 से ही लगातार टीआरपी में नंबर वन पर बना हुआ है। इस शो के लिए रुपाली गांगुली को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिल चुका है और अब वह राजनीति में बी एंट्री कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications