'मुझे भगवान के घर जाना है', प्रेमानंद महाराज ने क्यों कही ऐसी बात? एल्विश यादव से सरेआम पूछा ऐसा सवाल

Premanand Maharaj and Elvish Yadav: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव हाल ही में वृंदावन पहुंचे थे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। इस मुलाकात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे एल्विश यादव
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एल्विश यादव हाथों में कुछ सामान लिए विनम्र भाव से खड़े हैं। इसके बाद जब प्रेमानंद महाराज से एल्विश का परिचय कराया जाता है, तो महाराज उन्हें स्नेहपूर्वक नामजप करने की सलाह देते हैं।

Premanand Maharaj

प्रेमानंद महाराज ने दिया अपना हेल्थ अपडेट

-प्रेमानंद महाराज ने बातचीत के दौरान कहा- सबकी कृपा से अब बात करने की शक्ति है, लेकिन स्वास्थ्य की स्थिति ठीक नहीं है। भगवान की लीला ऐसी है कि दोनों किडनी फेल होने के बावजूद आज भी आप सबसे मिल पा रहा हूं।

-महाराज ने आगे कहा- अब तो वही दिन आने वाला है जब भगवान के घर लौटना है। आज नहीं तो कल जाना ही है। भगवान चाहें तो मरे को भी जीवित कर दें। मेरी आशा अब शरीर से नहीं, बस भगवान की इच्छा पर है।

महाराज ने कहा- 'राधा नाम' का जप हर रोज करो

इसके बाद महाराज जी ने बेहद भावुक शब्दों में कहा- प्रेमानंद चला जाएगा, लेकिन 'राधा नाम' कभी नहीं जाएगा। राधा नाम ही सबका मंगल करेगा, सबको जीवनदान देगा और सबकी कामनाएं पूरी करेगा। प्रेमानंद का शरीर मिट जाएगा, पर राधा नाम की छाप जन-जन में बनी रहेगी।

महाराज ने एल्विश यादव से पूछा ऐसा सवाल

-बातचीत के दौरान महाराज ने एल्विश यादव से पूछा- आप नाम जप करते हो? इस पर एल्विश यादव ने जवाब दिया- जी महाराज। महाराज जी ने आगे कहा- थोड़ा तो रोज किया करो। जैसे अंगूठी पहनते हो, वैसे ही 'राधा नाम' को अपने भीतर धारण करो। दस हजार बार राधा राधा राधा नाम जप किया करो, करोगे?

-इस पर एल्विश यादव ने मुस्कराते हुए उत्तर दिया- दस हजार। महाराज जी ने आगे समझाया- 24 घंटे में जब भी समय मिले, मन ही मन राधा नाम का जाप करते रहो। नामजप ही जीवन की सच्ची शक्ति है।

'नशे जैसी बुरी आदत से दूर रहना ही सही'

-बातचीत के दौरान प्रेमानंद महाराज ने युवाओं के लिए भी एक गहरी बात कही। उन्होंने कहा- हमारे देश के नौजवानों को समझना चाहिए कि उनके पीछे लाखों लोग चलते हैं। अगर वो शराब का ग्लास लेकर पीते दिखेंगे, तो हजारों लोग वही करने लगेंगे। लेकिन अगर वो राधा राधा बोलेंगे, तो लाखों जुबानें भी राधा राधा बोलेंगी।

-प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा- युवाओं को नशे और बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए। व्यसन भले इस जीवन में सुख दे, लेकिन उसका अंत कभी अच्छा नहीं होता। सच्चे सुख का मार्ग सिर्फ भक्ति और सच्चे कर्म में है।

-प्रेमानंद महाराज के इन प्रेरणादायक शब्दों ने एल्विश यादव ही नहीं, बल्कि उनके प्रशंसकों के दिलों को भी छू लिया है। सोशल मीडिया पर लोग इस मुलाकात को एक सकारात्मक संदेश के रूप में देख रहे हैं कि प्रसिद्धि के साथ-साथ अध्यात्म का संतुलन बनाए रखना ही जीवन की सच्ची उन्नति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+