Preity Zinta के 2 साल के बेटे जय ने जमीन पर लेट-लेटकर लगाया पोछा, वीडियो देख फैंस ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के बेटे जय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह कपड़ा लेकर जमीन पर पोछा लगाते नजर आ रहा है। इस वीडियो को देख फैन्स खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Preity Zinta Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भले ही लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं लेकिन, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने परिवार के साथ बिताए पल फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में प्रीति जिंटा ने अपने दो साल के बेटे जय का एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देख फैंस खूब प्यार लूटा रहे हैं।

प्रीति जिंटा ने शेयर की बेटे जय की वीडियो

प्रीति जिंटा ने शेयर की बेटे जय की वीडियो

प्रीति जिंटा की वीडियो में उनके बेटे जय जमीन पर कपड़ा लेकर पोछा लगाते हुए नजर आ रहे हैं। बेटे जय की इस हरकत को देख मां प्रीति भी अपना प्यार लुटाती हुई नजर आईं। वीडियो में जय की इस हरकत को काफी पसंद किया जा रहा है। जय अपनी इस वीडियो में काफी क्यूट लग रहे हैं।

जमीन पर लेट-लेटकर लगाया पोछा

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए प्रीति जिंटा ने कैप्शन पर लिखा, 'जब आप अपने छोटे से बच्चे को सफाई करने और मम्मा की मदद करते हुए देखते हैं तो बहुत खुशी मिलती है। यहां देखो छोटा सा जय 'स्वच्छ भारत' के मूव्स के की प्रैक्टिस कर रहा है।' एक्ट्रेस ने कुछ ही देर पहले इस वीडियो को पोस्ट किया था और एक घंटे में इस पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं।

वीडियो देख हिल हार बैठे फैंस

वीडियो देख हिल हार बैठे फैंस

प्रीति जिंटा की इस वीडियो में फैंस लगातार अपना प्यार बरसा रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये तो जय हो मोमेंट है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अच्छा है छोटी उम्र से घर के सभी काम सीख रहा है'। एक ने लिखा, 'सभी के बच्चे ऐसे करते हैं क्या?' फिलहाल प्रीति जिंटा के बेटे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

साल 2016 में हुई थी प्रीति जिंटा की शादी

साल 2016 में हुई थी प्रीति जिंटा की शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। साल 2016 में उन्होंने जीन गुडइनफ से शादी की थी जिसके बाद वह उनके साथ विदेश में सेटल हो गईं। शादी के बाद से प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड से दूरी बना ली है। हालांकि फैंस के जुड़े रहने के लिए एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं।

प्रीति जिंटा ने शेयर की थी होली की तस्वीर

हाल ही में प्रीति जिंटा ने होली समारोह की कुछ तस्वीरें साझा की थी। फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा, "सभी को होली की शुभकामनाएं। आज का दिन कितना मजेदार निकला। इस तरह के मजेदार मेजबान होने के लिए @priyankachopra और @nickjonas को धन्यवाद। आप लोगों के साथ होली मनाना बहुत अच्छा लगा। भगवान का शुक्र है कि बारिश नहीं हो रही थी और धूप निकली हुई थी। #Happyholi #Desivibes।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+