'घटिया सेलेब्स की शर्मनाक हरकत' दिव्यांग शख्स को प्रीति जिंटा ने किया नजरअंदाज, मदद करने के बजाय भगाई कार

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह दिव्यांग शख्स को इग्नोर कर वहां से चली जाती हैं।

Preity Zinta

Preity Zinta Viral Video: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर आए दिन तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बीच उनका एक वीडियो खूब चर्चा में हैं जिसकी वजह से वह ट्रोल हो रही हैं।

जल्दबाजी में थीं प्रीति जिंटा
हाल ही में प्रीति जिंटा अपनी टीम अपनी टीम पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने के लिए मुंबई पहुंची थीं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। जिसमें पैपराजी उन्हें पोज देने के लिए रिक्येस्ट की लेकिन एक्ट्रेस काफी जल्दबाजी में नजर थीं और वह कार में बैठकर वहां से निकल गईं।

एक्ट्रेस की थी फ्लाइट
वीडियो में देखा जा सकता है कि, प्रीति जिंटा को पैपराजी रूकने के लिए कहता है लेकिन वह कहती हैं कि उनकी फ्लाइट है और वह कार में बैठ जाती हैं। जैसे ही उनकी कार आगे बढ़ती है तभी एक दिव्यांग व्यक्ति उनकी तरफ बढ़ता है।

दिव्यांग शख्स की नहीं की मदद
प्रीति जिंटा कुछ सेकंड के लिए अपनी कार रुकवाती हैं और शीशा नीचे करती हैं लेकिन शख्स की बिना मदद किए वह वहां से निकल जाती हैं। यही नहीं वह दिव्यांग शख्स एक्ट्रेस की गाड़ी पीछा करता है, लेकिन इसके बावजूद एक्ट्रेस नहीं रुकती और वह अपनी फ्लाइट के लिए निकल जाती हैं।

हो रही बुरी तरह ट्रोल
अब इस वीडियो की वजह से वह लगातार ट्रोल हो रही हैं। एक्ट्रेस का यह अंदाज देखकर फैंस बुरी तरह भड़क गए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'उन्हें पैसे देने से मना नहीं करना चाहिए था।' एक अन्य यूजर ने लिखा, ये एक्टर्स हैं तो कैसे भी करेंगे। एक ने लिखा, प्रीति जिंटा को शर्म आनी चाहिए। हालांकि कुछ फैंस ने एक्ट्रेस का सपोर्ट भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+