प्रीति जिंटा ने युजवेंद्र चहल को पहले किया टाइट हग फिर लिख दी ऐसी बात, कैसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात?

Preity Zinta and Yuzvendra Chahal: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने जब से भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को टाइट हग किया है तब से दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि चहल एक्ट्रेस की आईपीएल (IPL 2025) टीम पंजाब किंग्स से होकर खेल रहे हैं।

प्रीति जिंटा और युजवेंद्र चहल का वीडियो वायरल
हाल ही में प्रीति जिंटा और युजवेंद्र चहल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों एक-दूसरे को टाइट हग करते नजर आ रहे थे। इस बीच अब प्रीति जिंटा ने चहल के लिए एक खास पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा भी किया है।

Preity Zinta

प्रीति और चहल की पहली मुलाकात

आपको बता दें कि प्रीति जिंटा ने अपनी पोस्ट में बताया है कि उनकी और युजवेंद्र चहल की पहली मुलाकात कब हुई थी। एक्ट्रेस के इस सोशल मीडिया पोस्ट की इंटरनेट पर जमकर चर्चा हो रही है।

प्रीति जिंटा ने शेयर किया ऐसा खास पोस्ट

प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में प्रीति ने युजवेंद्र चहल की खूब तारीफ की है और एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें तीन फोटोज शामिल हैं। पहली फोटो चहल से पहली बार मुलाकात के दौरान की है। वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के गले लगाते नजर आ रहे हैं और तीसरी फोटो में चहल ट्रॉफी के साथ हैं और उनके पास एक्ट्रेस भी खड़ी हैं।

कैप्शन में प्रीति जिंटा ने लिख दी दिल की बात

-इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रीति जिंटा ने कैप्शन में लिखा है- ये कैसे शुरू हुआ वर्सेज ये कैसे चल रहा है। मैं चंडीगढ़ 2009 में किंग्स कप के दौरान युजवेंद्र चहल से मिली थी। मैं क्रिकेट में नई थी और वह 19 साल से कम उम्र का युवा क्रिकेटर था। पिछले कुछ सालों में मैंने उसे फलते-फूलते देखा और क्रिकेट की दुनिया में पॉपुलर होते भी देखा।

-प्रीति जिंटा ने आगे लिखा है- मुझे उनका एटीट्यूड खूब पसंद है। मैं हमेशा उन्हें अपनी टीम में रखना चाहती थी, लेकिन अब तक किसी तरह बात नहीं बन पाई थी। हमारा आखिरी गेम इस बात का एक शानदार उदाहरण है कि मैं इतने सालों से युजवेंद्र की फैन क्यों थी और कैसे?

-एक्ट्रेस ने लिखा- जब मुश्किलें आती हैं, तो मुश्किलें आगे बढ़ती हैं, मुझे बहुत खुशी है कि आखिरकार तुम वापस वहीं आ गए हो, जहां तुम हो @yuzi_chahal23 मैं तुम्हें हमेशा मुस्कुराते और चमकते देखना चाहती हूं, टिंग। आपको बता दें कि प्रीति जिंटा के इस पोस्ट पर फैंस और यूजर्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं और खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+