प्रेग्नेंट बहू आलिया को सीढ़‍ियों से उतरते देख नीतू कपूर ने किया ऐसा इशारा, वीडियो में दिखी पति रणबीर की Care

Pregnant Alia Bhatt Video: नीतू कपूर और आलिया भट्ट का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नीतू कपूर बहू आलिया को संभलकर चलने को कह रही हैं।

Pregnant Alia Bhatt Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अब जल्द ही मां बनने वाली हैं। हालांकि अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को इन्जॉय करने के साथ साथ आलिया अपने काम में भी बिजी चल रही हैं। उन्हें अक्सर अपने रियल लाइफ पति एक्टर रणबीर कपूर के साथ देखा जाता है। रणबीर कपूर भी अपनी प्रेग्नेंट पत्नी आलिया का ध्यान रखते नजर आते हैं। वह हर जगह आलिया को संभालते और प्रोटेक्ट करते दिखाई देते हैं। हालांकि आलिया भट्ट की सास नीतू कपूर भी अपनी बहू का पूरा ध्यान रख रही हैं। इसी बीच नीतू कपूर और आलिया भट्ट का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नीतू कपूर बहू आलिया को संभलकर चलने को कह रही हैं। इसी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से पति रणबीर कपूर और सास नीतू कपूर प्रेग्नेंट आलिया की केयर कर रहे हैं।

प्रेग्नेंट आलिया का वीडियो हो रहा है वायरल

प्रेग्नेंट आलिया का वीडियो हो रहा है वायरल

दरअसल प्रेग्नेंट आलिया भट्ट, पति रणबीर कपूर और सासू मां नीतू कपूर डिनर के लिए बांद्रा के एक शानदार रेस्तरां में पहुंचे थे। प्रेग्नेंसी में बाहर के खाने के क्रेविंग के चलते आजकल अधिकतर समय आलिया और रणबीर को रेस्तरां के बाहर स्पॉट किया जा रहा है। हालांकि इस बार उन दोनों के साथ नीतू कपूर भी मौजूद थीं। इस रेस्तरां से बाहर निकलते समय पैपराजी ने सभी को घेर लिया जिसमें एक बड़ा ही केयरिंग मोमेंट कैप्चर हो गया।

सीढ़ियों के नजदीक आते ही नीतू कपूर ने कही ये बात

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और नीतू कपूर एक दूसरे से बात करते हुए रेस्तरां से बाहर निकल रहे थे। तीनों लोग धीरे धीरे चलते हुए कैमरे की तरफ आ रहे थे। रेस्तरां से बहर निकलते वक्त कुछ सीढ़ियां थीं जिन्हें देखते ही नीतू कपूर ने बेटे रणबीर को तुरंत कहा कि आलिया को संभालो। दरअसल आलिया के सीढ़ियों के करीब आते ही सासु मां नीतू कपूर अलर्ट हो जाती हैं।

रणबीर कपूर ने पत्नी आलिया को संभाला

रणबीर कपूर ने पत्नी आलिया को संभाला

वीडियो में नीतू कपूर रणबीर से उन्हें संभालने और उनका हाथ पकड़ने को कहती हैं। मां की बात सुनते ही रणबीर भी तुरंत आलिया का हाथ थाम लेते हैं, ताकि सीढ़ियों से उतरने में उन्हें कोई दिक्कत न हो। वहीं इस पर आलिया कहती हैं- मैं ठीक हूीं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग पति रणबीर कपूर और सास नीतू कपूर के इस केयरिंग नेचर की तारीफ कर रहे हैं।

आलिया ने स्वीकार की थीं अपनी खामियां

आलिया ने स्वीकार की थीं अपनी खामियां

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले आलिया भट्ट को सिंगापुर में टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड से नवाजा गया था। इस अवॉर्ड फंक्शन मे आलिया ने अपने कमजोर होने और खामियों को बड़ी ही आसानी से स्वीकार किया था। आलिया ने इस फंक्शन में बहुत ही शानदार स्पीच दिया था। स्पीच के बीच में आलिया अपने गर्भ में पल रहे बच्चे पर चिल्ला भी उठी थीं क्योंकि होने वाले बच्चे ने पूरे भाषण के दौरान आलिया के पेट में लगातार लात मारी थी।

आलिया भट्ट के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

आलिया भट्ट के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

जानकारी के अनुसार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी। इसके बाद आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। हाल ही में आलिया और रणबीर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+