प्रत्युषा बनर्जी के पिता शंकर बनर्जी ने बेटी को लेकर कही ये बात, बोले- बेटी का मर्डर हुआ था, अब सच सामने आएगा
Pratyusha Banerjee Father: टीवी के फेमस सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी के किरदार में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने साल 2016 में सुसाइड कर लिया था। वहीं इस मामले में उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर एक्ट्रेस को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा था। गर्लफ्रेंड प्रत्युषा की मौत के बाद से ही राहुल राज सिंह ने कोर्ट में एक याचिका दी थी, जिसमें अपील की गई थी कि उन्हें इस आरोप से बरी किया जाए, लेकिन कोर्ट ने राहुल राज सिंह की याचिका खारिज कर दी है। साथ ही कहा है कि प्रत्युषा को राहुल ने ही सुसाइड के लिए मजबूर किया था।
प्रत्युषा बनर्जी के पिता का रिएक्शन
मुंबई की एक कोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी को उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने शारीरिक, आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था। साथ ही उसकी जिंदगी को नरक बनाकर रख दिया था। इस पर अब दिवंगत एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी के पिता का रिएक्शन आया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी का मर्डर किया गया था और इसका खुलासा जल्द ही होगा।

'प्रत्युषा ने सुसाइड नहीं किया था, उसका मर्डर हुआ था'
प्रत्युषा बनर्जी के पिता शंकर बनर्जी ने राहुल राज सिंह की याचिका पर सेशंस कोर्ट की टिप्पणी को लेकर आजतक से बात की। उन्होंने कहा कि बहुत सी ऐसी वजहें हैं, जो दावा करती हैं कि उनकी बेटी प्रत्युषा ने सुसाइड नहीं किया था, बल्कि उसका मर्डर किया गया था। शंकर बनर्जी ने कहा कि बेटी के केस को शुरू होने में ही 8 साल लग गए। वह पहले दिन से कहते आ रहे हैं कि उनकी बेटी ने सुसाइड नहीं किया है बल्कि उसकी हत्या की गई है।
'कोर्ट किसी का नहीं है, सारा सच बाहर आएगा'
प्रत्युषा के पापा शंकर बनर्जी ने कहा कि एक-एक करके सारी चीजें सामने आती रहेंगी। कोर्ट किसी का नहीं है और जो सच है, वह एक न एक दिन बाहर आ ही जाता है। प्रत्युषा के पिता ने कहा कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने बेटी के जाने के बाद बहुत बुरा वक्त देखा है और काफी कुछ झेला भी है। अब बस उनकी जिंदगी का एक ही मकसद है कि बेटी को इंसाफ मिल सके।
'मैं और मेरा परिवार राहुल के झांसे में आ गए थे'
प्रत्युषा बनर्जी के पिता का कहना है कि मुंबई के सेशंस कोर्ट की टिप्पणी के बाद हमारे अंदर एक उम्मीद जगी है। प्रत्युषा के पिता ने कहा- अब जल्द ही ये भी साबित हो जाएगा कि राहुल राज ने ही उनकी बेटी को मारा था। हालांकि मन में इस बात का भी दुख है कि किस तरह बेटी की मौत के बाद उन्हें ही फेक मीडिया ट्रायल में विलेन बना दिया गया था। प्रत्युषा बनर्जी के पिता ने आगे कहा कि उनका परिवार राहुल राज सिंह के झांसे में आ गया था। उन लोगों को नहीं पता था कि वह इस तरह का इंसान निकलेगा। आपको बता दें कि इस केस की अगली सुनवाई नवंबर 2023 में होगी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications