Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'I Love You Daddy', Prashant Tamang की मौत के बाद वायरल हुआ बेटी का वीडियो, रो पड़ा देखने वाला हर इंसान!

Prashant Tamang Daughter Ariah Viral Video: मशहूर गायक और 'इंडियन आइडल सीजन 3' के विजेता प्रशांत तमांग (Indian Idol Season 3 Winner Prashant Tamang Death) के आकस्मिक निधन की खबर ने देश और दुनिया भर में मौजूद उनके प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया है। मात्र 43 वर्ष की आयु में प्रशांत ने रविवार को नई दिल्ली स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। उनकी मौत की पुष्टि फिल्म निर्माता राजेश घटानी ने की।

पश्चिम बंगाल के गायक महेश सेवा ने जानकारी दी कि उनका निधन दिल का दौरा (Cardiac Arrest) पड़ने के कारण हुआ। दार्जिलिंग के एक साधारण पुलिस कॉन्स्टेबल से नेशनल टेलीविजन के सुपरस्टार बनने तक का प्रशांत का सफर लाखों लोगों के लिए प्रेरणा था। साल 2007 में उन्होंने न केवल खिताब जीता, बल्कि नेपाली भाषी समुदायों और संगीत प्रेमियों के बीच एक ऐसी जगह बनाई जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा।

Prashant Tamang Daughter

'I Love You Daddy', बेटी का वीडियो वायरल

प्रशांत तमांग के निधन के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस भावुक वीडियो में प्रशांत अपनी छोटी सी बेटी अरिहा (Ariah Tamang) के साथ आमिर खान की मशहूर फिल्म 'अकेले हम अकेले तुम' का टाइटल ट्रैक गाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रशांत जब गाने की लाइन "तू मेरा दिल, तू मेरी जान..." गाते हैं, तो उनकी बेटी मासूमियत से कहती हैं "ओह, आई लव यू डैडी"। इसके बाद जब वह गाते हैं "तू मासूम, तू शैतान...", तो वह फिर से कहती हैं "बट आई लव यू डैडी"। इस वीडियो को देख प्रशंसकों का दिल टूट गया है और लोग इसे शेयर कर सिंगर को भावुक श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Prashant Tamag: नेशनल आइकन और नेपाली सिनेमा के सितारे

प्रशांत तमांग ने साल 2007 में 'इंडियन आइडल' जीतकर इतिहास रचा था। वह भारतीय मूल के एक नेपाली भाषी गायक थे, जिनकी लोकप्रियता नेपाल और उत्तर-पूर्व भारत में चरम पर थी। उन्होंने कई नेपाली हिट गाने रिकॉर्ड किए जो आज भी लोगों की जुबान पर हैं।

गायकी के साथ-साथ उन्होंने अभिनय की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई। उन्होंने 'गोर्खा पल्टन', 'परदेशी' और 'परदेशी 2' जैसी बड़ी नेपाली फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई। इन फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और प्रशांत एक सफल अभिनेता के रूप में स्थापित हुए। सलमान खान की आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में भी वो नजर आने वाले थे।

दिल्ली में रहते थे प्रशांत

जानकारी के अनुसार, प्रशांत तमांग पिछले कुछ समय से दिल्ली में ही रह रहे थे। उनके निधन की खबर फैलते ही संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से लेकर काठमांडू तक उनके प्रशंसक उन्हें याद कर रहे हैं। उनके सहकर्मियों और करीबियों का कहना है कि प्रशांत न केवल एक बेहतरीन कलाकार थे, बल्कि एक बहुत ही विनम्र और जमीन से जुड़े इंसान भी थे।

ये भी पढ़ें: Prashant Tamang Death Reason: 43 की उम्र में 'इंडियन आइडल' सीजन-3 के विनर की कैसे हुई मौत? चौंकाने वाली वजह

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+