'चंद्रयान-3' और विक्रम लैंडर का प्रकाश राज ने उड़ाया मजाक, लोगों ने कहा 'देशद्रोही' और फिर......
Prakash Raj On Chandrayaan-3: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में अलग जगह बनाने वाले शानदार एक्टर प्रकाश राज इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। खबर है कि प्रकाश राज को 'चंद्रयान-3' का मजाक बनाना काफी महंगा पड़ गया है। फिल्मों में दमदार एक्टिंग के साथ ही अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए मशहूर प्रकाश राज को इस समय सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
प्रकाश राज ने किया विवादित ट्वीट
आपको बता दें कि प्रकाश राज ने गत 20 अगस्त 2023 की रात को ट्विटर पर एक पोस्ट किया था जो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने 'चंद्रयान-3' और विक्रम लैंडर को लेकर एक कार्टून शेयर किया था। इस ट्वीट के बाद से ही लोग प्रकाश राज की जमकर आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया जा रहा है।

'चंद्रयान 3' का उड़ाया मजाक
जहां पूरे देश में 'चंद्रयान 3' की सफलता को लेकर गर्व महसूस किया जा रहा है, वहीं लोगों को प्रकाश राज का मजाक बिल्कुल पसंद नहीं आया है। प्रकाश राज ने ट्विटर पर एक कार्टून पोस्ट किया है, जिसमें एक किरदार चाय के साथ नजर आ रहा है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा है- ब्रेकिंग न्यूज! ये देखिए विक्रम लैंडर से आई चांद की पहली झलक। वाउ!..।
प्रकाश राज को लोगों ने किया ट्रोल
प्रकाश राज ने अपने इस ट्वीट में किसी का नाम तो नहीं लिया है, लेकिन कार्टून में चाय वाले को देखकर लोग इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जोड़ रहे हैं। इसके साथ ही 'चंद्रयान-3' का मजाक बनता देख इसे राष्ट्र का अपमान भी समझ जा रहा है। प्रकाश राज के इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- किसी से इतनी भी नफरत मत कीजिए कि ये देश से नफरत की तरह दिखने लगे। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- आपका नाम प्रकाश है, लेकिन मतलब बिल्कुल अंधकार जैसा है।
प्रकाश राज को यूजर ने कहा देशद्रोही
एक यूजर ने तो प्रकाश राज के पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें देशद्रोही तक कह दिया है। एक शख्स ने लिखा है- आपकी ये हालत देखकर दुख होता है। आप इतना नीचे गिर गए हैं...शर्म आती है कि आप एक देशवासी हैं... मुझे इसरो पर गर्व है...जय हिंद। आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब प्रकाश राज ने ऐसा कोई विवादित ट्वीट किया है। इससे पहले भी वह बीजेपी और मोदी सरकार पर तंज कस चुके हैं। जानकारी के अनुसार इसरो का 'चंद्रयान-3' अपने मिशन के आखिरी पड़ाव पर है। उम्मीद है कि ये आगामी 23 अगस्त 2023 को चांद के साउथ पोल पर लैंड करेगा।












Click it and Unblock the Notifications