'पंचायत' वाले प्रहलाद चा की खुली किस्मत, हाथ लगी साल 2026 की मेगा बजट फिल्म, शुरू की शूटिंग!
Nitesh Tiwari की महत्वाकांक्षी फिल्म Ramayana को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। वेब सीरीज Panchayat से पहचान बनाने वाले अभिनेता Faisal Malik अब इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन गए हैं। इस जानकारी के सामने आते ही उनके फैंस खुश हो गए हैं। हाल ही में उनके निधन की फेक खबर वायरल हुई थी। खैर, फैसल किस रोल में नजर आएंगे और उन्होंने शूटिंग शुरू की या नहीं? इसकी जानकारी हम आपको इस रिपोर्ट में दे रहे हैं।

यश के साथ शूट किया पहला सीन
रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें फिल्म में कुंभकर्ण का अहम किरदार निभाने के लिए चुना गया है। फैसल मलिक ने फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे Yash के साथ अपना शुरुआती सीन शूट कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह शूट मुंबई के प्राइम फोकस स्टूडियो में किया गया, जहां फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा किया गया। दिलचस्प बात यह है कि कुंभकर्ण के इस किरदार के लिए पहले Bobby Deol का नाम सामने आ रहा था। हालांकि अब यह भूमिका फैसल मलिक को मिल गई है।
मेघनाद के किरदार में राघव जुयाल
फिल्म की कास्टिंग से जुड़ी एक और जानकारी यह है कि अभिनेता Raghav Juyal को भी इस प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है। वे लंका के राजकुमार और रावण के पुत्र मेघनाद, यानी इंद्रजीत का किरदार निभाएंगे। यह भूमिका फिल्म के दूसरे भाग में दिखाई जाएगी, जिसकी रिलीज दिवाली 2027 के आसपास तय मानी जा रही है।
मुख्य भूमिकाओं में बड़े सितारे
फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट भी काफी दमदार है। इसमें Ranbir Kapoor भगवान राम के रूप में नजर आएंगे, जबकि Sai Pallavi माता सीता की भूमिका निभाएंगी। वहीं 'केजीएफ' के स्टार यश रावण के रूप में दिखाई देंगे, जिनका लुक पहले ही चर्चा में आ चुका है। इस मेगा प्रोजेक्ट में कई और बड़े कलाकार भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।
Sunny Deol भगवान हनुमान की भूमिका में दिखाई देंगे, जबकि Ravi Dubey लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा Arun Govil, Kunal Kapoor, Adinath Kothare, Sheeba Chaddha और Indira Krishnan जैसे कलाकार भी इस भव्य पौराणिक फिल्म का हिस्सा हैं। फिलहाल मेकर्स या फैसल मलिक की ओर से उनकी कास्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications