किसी बहुत खास की एंट्री...', क्या शादी करने वाले हैं सुपरस्टार प्रभास? तेजी से वायरल हो रहा पोस्ट

Prabhas Cryptic Post: साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कल्कि 2898 एडी को लेकर सुर्खियों में बने हैं। 'बाहुबली' एक्टर ना सिर्फ साउथ बल्कि देशभर में काफी पसंद किए जाते हैं। इस बीच उनका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद फैंस उनकी शादी को लेकर कयास लगाने लगे।

फिल्म बाहुबली से फैंस के दिलों में राज करने वाले प्रभास वैसे तो सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रहते हैं। लेकिन वह कुछ भी पोस्ट करते हैं तो तुरंत वायरल हो जाता है। इस बीच एक्टर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने किसी स्पेशल के आने की बात कही है।

Prabhas

प्रभास ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'डार्लिंग आखिरकार हमारी लाइफ में कोई खास आने वाला है, इंतजार करिए।' इस पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि आखिर एक्टर किसके आने की बात कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि प्रभास जल्द ही शादी करने वाले हैं। एक्टर ने अपने इस पोस्ट सस्पेंस रखा जिसकी वजह से फैंस कंफ्यूज हो गए।

बता दें कि, फिल्म आदिपुरुष के बाद ऐसी चर्चा शुरू हो गई थी कि प्रभास और कृति सेनन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि बाद में ये महज अफवाह साबित हुई। इन दिनों उनका नाम अनुष्का शेट्टी के साथ जोड़ा जा रहा है। अब प्रभास के इस पोस्ट के बाद ऐसी चर्चा है कि वह शादी का ऐलान कर सकते हैं। लेकिन फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह अपनी अगली फिल्म कल्कि 2898 एडी से एक बार फिर स्क्रीन पर वापसी करने वाले हैं। एक्टर की ये फिल्म इस साल 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म से उनका और बाकी किरदारों का पहला लुक भी सामने आ चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+