Salaar Teaser: प्रभास की 'सालार' का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन देखकर खुली रह जाएंगी आंखें
Salaar Teaser Out: साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ' बनाने वाले डायरेक्टर प्रशांत नील अब अपनी नई फिल्म 'सालार' के साथ लोगों को एंटरटेन करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। फिल्म 'सालार' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का टीजर रिलीज होते ही ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। आपको बता दें कि इस फिल्म में लीड हीरो के तौर पर प्रभास नजर आ रहे हैं। प्रभास के फैंस एक बार फिर से उनका एक्शन रूप देखकर काफी खुश हो गए हैं। हाल ही में प्रभास फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभु श्रीराम के किरदार में नजर आए थे जहां उनकी एक्टिंग की लोगों ने काफी तारीफ की थी।
फिल्म 'सालार' का टीजर आज यानी 6 जुलाई को सुबह रिलीज किया गया और ऐसे में प्रभास के फैंस की सुबह जश्न में बदल गई है। फिल्म का टीजर रिलीज होते ही ये ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है। आपको बता दें कि फिल्म 'सालार' के टीजर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है जिसे देख हर कोई हैरान हो रहा है। टीजर रिलीज होने के कुछ देर में ही इसे यूट्यूब पर 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

फिल्म सालार का दमदार टीजर आउट
टीजर की शुरुआत एक शख्स से होती है, जो कि गाड़ी में बैठा हुआ नजर आता है और काफी सारे लोग उसकी हथियार ताने कुछ-कुछ बोल रहे हैं। तब वह शख्स कहता है कि सिंपल इंग्लिश, नो कन्फ्यूजन। आई एम चीता, टाइगर, एलिफेंट...वेरी डेंजरस...बट नॉट इन जुरासिक पार्क, क्योंकि उस पार्क में...., बस इतना कहते ही वह शख्स रुक जाता है। यह शख्स हैं टीनू आनंद जो 'सालार' में एक मुख्य रोल में नजर आने वाले हैं।
टीजर में नजर आए टीनू आनंद और प्रभास
इसके बाद ये सीन कट होता है और प्रभास हाथ में चाकू और राइफल लिए दुश्मनों पर टूटते नजर आते हैं। टीजर में प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन की भी एक खौफनाक झलक दिखाई गई है।हो सकता है कि वह इस फिल्म में विलेन के रोल में हों। 'सालार' कितनी दमदार फिल्म साबित हो सकती है इसकी झलक टीजर में ही दिखाई दे रही है। फिल्म का दमदार टीजर देखने के बाद लोग इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देखें टीजर-
'केजीएफ' और 'सालार' में कनेक्शन
आपको बता दें कि ट्रेड एनालिस्ट मनोबल विजयाबालन ने ट्विटर पर लिखा था कि 'केजीएफ 2' के क्लाइमैक्स में सुबह 5 बजकर 12 मिनट पर रॉकी भाई पर अटैक होता है और रॉकी का जहाज समंदर में डूब जाता है। अब प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'सालार' के टीजर को रिलीज करने का समय भी 6 जुलाई सुबह के 5 बजकर 12 मिनट ही था। ऐसा लग रहा है कि प्रशांत नील की तरफ से यह कोई मास्टर प्लान है, ताकि 'केजीएफ 2' और 'सालार' के बीच कोई कनेक्शन जोड़ा जा सके।
28 सितंबर को रिलीज होगी 'सालार'
फिल्म 'सालार' आगामी 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में प्रभास के अलावा टीनू आनंद, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू नजर आएंगे। इस फिल्म को कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम के अलावा हिंदी भाषा में पैन इंडिया रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि ये फिल्म भी दो हिस्सों में होने वाली है। 'सालार' का ये पहला पार्ट है, जिसका नाम Salaar: Part 1-Ceasefire है।












Click it and Unblock the Notifications