Ram Siya Ram Song: रिलीज हुआ आदिपुरुष का दूसरा गाना 'राम सिया राम', दिखी राम-सीता की अद्भुत कहानी

कृति सेनन और प्रभास की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष का नया गाना 'राम सिया राम' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने ने आते ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

Adipurush

Adipurush Ram Siya Ram Song: ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' लंबे समय से चर्चा में है। अब फिल्म का दूसरा गाना 'राम सिया राम' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने ने आते ही दर्शकों के दिलों पर अलग छाप छोड़ दी है। इस वक्त यह गाना यूट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है।

आदिपुरुष का दूसरा गाना रिलीज
आदिपुरुष' के इस नए गाने 'राम सिया राम' में भगवान श्रीराम और माता सीता की प्रेम गाथा पिरोई गई है। इस नए गाने के बोल मशहूर गीतकार मनोज मुंतसिर शुक्ला ने लिखे हैं। वहीं मशहूर सिंगर सचेत और परंपरा ने इस गाने को अपनी आवाज दी। गाने को फिल्म के लीड स्टार्स प्रभास और कृति सेनन पर फिल्माया गया जो कि, फिल्म में भगवान राम और मां सीता के किरदार निभा रहे हैं।

'राम सिया राम' को मिले इतने मिलियन व्यूज
जब से मेकर्स ने इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दी तो इसके रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार करने लगे। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना है। महज 1 घंटे में इस सॉन्ग को 1.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। फैंस को इस गाने के लीरिक्स से लेकर म्यूजिक काफी पसंद आ रहा है।

कब रिलीज होगी आदिपुरुष?
बता दें कि फिल्म आदिपुरुष में का टीजर जब से रिलीज हुआ है तभी से फिल्म चर्चा में हैं। पहले ये फिल्म 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन वीएफएक्स में बदलाव के कारण इसकी रिलीज डेट 16 जून 2023 कर दी गई। हाल ही में आदिपुरुष का ट्रेलर रिलीज किया गया। दमदार ट्रेलर देखने के बाद फैंस फिलहाल फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+