Adipurush: क्या आदिपुरुष पर हुआ विवादों का असर? ट्रोलिंग के बाद चौथे दिन औंधे मुंह गिरी फिल्म
विवादों के बावजूद फिल्म आदिपुरुष ने वीकेंड पर जबरदस्त कमाई की। लेकिन सोमवार को फिल्म कुछ कमाल नहीं कर पाई और कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है।
Adipurush Box Office Collection Day 4: प्रभास और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की स्टोरी, डायलॉग्स और खराब वीएफएक्स को लेकर फैंस में जबरदस्त आक्रोश है। तमाम विवादों के बावजूद वीकेंड पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। लेकिन सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
आदिपुरुष की कमाई में आई भारी गिरावट
600 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' में कृति सेनन, प्रभास और सैफ अली खान लीड रोल में नजर आए। फिल्म को पहले दिन से ही फैंस के नेगेटिव रिव्यू मिल रहे हैं। हालांकि पहले वीकेंड पर फिल्म ने धुआंधार कमाई की। वहीं अब सोमवार को फिल्म की कमाई पर भारी गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं फिल्म ने चौथे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया।

चौथे दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, आदिपुरुष चौथे दिन कोई कमाल नहीं कर पाई और लगभग 70 फीसदी फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने सोमवार को 20 करोड़ के आसपास कमाई की। जबकि ओपनिंग डे पर आदिपुरुष ने 140 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई 100 करो़ड़ के आसपास हुई। वहीं तीसरे दिन 'आदिपुरुष' ने 69.10 करोड़ का कारोबार किया। इसी के साथ फिल्म ने तीन दिन में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।
फिल्म को लेकर देशभर में हो रहा विवाद
बता दें कि, ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' की कहानी रामायण पर आधारित है। फिल्म में प्रभास ने भगवान राम का किरदार निभाया तो वहीं कृति सेनन ने मां सीता की भूमिका निभाई। इसके अलावा सैफ अली खान ने रावण का रोल प्ले किया। लेकिन फिल्म में दिखाए गए खराब वीएफएक्स और बेकार डायलॉग्स को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। लोग फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में मेकर्स के लिए बजट जितना मुनाफा कमाना मुश्किल हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications