Prabhas: 45 की उम्र में शादी करने जा रहे हैं प्रभास? बिजनेसमैन की बेटी को दुल्हन बनाने के पीछे क्या है कहानी?
Prabhas Marriage: साउथ के फेमस एक्टर प्रभास अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। एक्टर के फैंस ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि वह कब शादी करने वाले हैं। इसी बीच प्रभास की शादी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
45 की उम्र में शादी करने वाले हैं प्रभास?
आपको बता दें कि 45 साल की उम्र होने के बाद भी अभी तक प्रभास ने शादी नहीं की है। हालांकि अब तक कई हसीनाओं के साथ उनका नाम जुड़ चुका है। लेकिन प्रभास अभी भी इंडस्ट्री के हैंडसम बैचलर्स में से एक हैं। प्रभास की महिला फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है।

प्रभास की डेटिंग लाइफ
वहीं प्रभास की लव लाइफ को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। आपको बता दें कि प्रभास ने अपनी को-एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के साथ डेटिंग की अटकलों के चलते खूब सुर्खियां बटोरीं हैं। हालांकि दोनों ने लगातार इन दावों का खंडन किया है लेकिन अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
हैदराबाद के बिजनेसमैन की बेटी से हो रही है शादी
-अब एक बार फिर से प्रभास की शादी की बात सामने आ रही है। फिलहाल उनकी शादी की कहानी में एक नया मोड़ आया है।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'बाहुबली' स्टार प्रभास जल्द ही शादी करने वाले हैं और उनके फैंस इस खबर से चौंक गए हैं। हालांकि प्रभास की दुल्हन अनुष्का शेट्टी नहीं हैं बल्कि कोई और है।
-तेलुगू न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर के परिवार ने हैदराबाद के एक बिजनेसमैन की बेटी से उनकी शादी तय कर दी है।
अप्रैल 2025 में होगी प्रभास की शादी
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रभास के दिवंगत चाचा कृष्णम राजू की पत्नी श्यामला देवी उनकी शादी की तैयारियां भी शुरू कर चुकी हैं। कहा जा रहा है कि अप्रैल 2025 में ही प्रभास शादी करने वाले हैं। वहीं एक्टर की टीम के एक मेंबर ने बताया है कि ये खबर झूठ है।
प्रभास की टीम ने दिया ऐसा बयान
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार प्रभास की टीम ने हैदराबाद के एक बिजनेसमैन की बेटी से एक्टर की शादी की खबर को झूठा बताया है। एक्टर की टीम की तरफ से कहा गया है- ये झूठी खबर है। कृपया अनदेखा करें। वहीं मुंबई में मौजूद प्रभास के प्रवक्ता ने भी इस खबर का खंडन किया है और इसे फर्जी बताया है।
कृति सेनन के साथ जुड़ा था प्रभास का नाम
जानकारी के अनुसार प्रभास ने फिल्म 'आदिपुरुष' में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ काम किया था। कहा जाता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रभास और कृति सेनन के बीच अफेयर चलने लगा था। दोनों के रोमांटिक रिश्ते की अफवाह उड़ने लगी थी। हालांकि एक्टर ने उस समय साफ कह दिया था कि वो किसी को डेट नहीं कर रहे हैं। कृति सेनन ने भी इस अफेयर से साफ मना कर दिया था।
प्रभास के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आपको बता दें कि प्रभास इस समय अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग को लेकर बिजी चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के दूसरे पार्ट की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके अलावा प्रभास 'द राजा साब' और 'फौजी' जैसी फिल्मों पर भी काम कर रहे हैं। वह संदीप रेड्डी की फिल्म 'स्पिरिट' की शूटिंग भी जल्द ही शुरू करने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications