कब और कहां शादी करेंगे सुपरस्टार प्रभास? एक्टर की बुआ ने किया खुलासा, कहा- 'शादी में आमंत्रित करेंगे''
Prabhas Wedding: साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सालार को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक्टर की ये फिल्म इस साल के अंत में रिलीज होने वाली है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ एक्टर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। फिल्म आदिपुरुष के बाद एक्टर का नाम कृति सेनन के साथ जोड़ा गया था। इसके अलावा मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के साथ भी लिंकअप की खबरें आईं। जिसके बाद से फैंस उनकी शादी को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
प्रभास की शादी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। एक्टर की आंटी ने श्यामला देवी ने उनकी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एम9न्यूज डॉट कॉम संग बातचीत कर उन्होंने कहा, 'हमारे पास दुर्गम्मा का आशीर्वाद है. ईश्वर हम सभी का अच्छे से ख्याल रखेगा. प्रभास की शादी जरूर होगी और जल्द ही होगी। हम आप सभी (मीडिया) को शादी में आमंत्रित करेंगे और जश्न भी मनाएंगे'।

बता दें कि, इससे पहले प्रभास एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी की लोकेशन कंफर्म कर चुके हैं। एक्टर ने कहा था कि, वह तिरुपति मंदिर में शादी करेंगे। इस दौरान उनसे जब पूछा गया कि उनकी शादी को लेकर क्या प्लान है और वह कब करेंगे? तो एक्टर ने कहा कि, वह जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि अभी तक ये कंफर्म नहीं है कि वह किससे शादी करेंगे।
पिछले दिनों प्रभास और अनुष्का शेट्टी की शादी की तस्वीरें वायरल हुई थी। जो कि AI द्वारा क्रिएट की गई थी। इन तस्वीरों में कपल शादी के जोड़े में नजर आए। जिसे देखकर फैंस खुश हो गए थे। बता दें कि, प्रभास और अनुष्का शेट्टी काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों को कई बार एकसाथ इवेंट में देखा जा चुका है। दोनों की जोड़ी को 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' में काफी पसंद किया गया था।
वहीं प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उनकी फिल्म सालार 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जो कि, शाहरुख खान की डंकी क्लैश करेगी। इस फिल्म में प्रभास के साथ श्रुति हासन अहम किरदार में नजर आएंगी। इससे पहले एक्टर की फिल्म आदिपुरुष रिलीज हुई थी जो कि बुरी तरह फ्लॉप हुई।












Click it and Unblock the Notifications