Met Gala 2023: मेट गाला में भाग नहीं लेना चाहती थीं आलिया भट्ट, फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने किया बड़ा खुलासा

फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने अपने पोस्ट से खुलासा किया कि, उन्होंने इस इवेंट के लिए आलिया भट्ट को इनवाइट किया था लेकिन एक्ट्रेस ने साफ इंकार कर दिया था।

Alia Bhatt

Alia Bhatt Met Gala 2023: न्यूयॉर्क में आयोजित फैशन शो मेट गाला 2023 में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने डेब्यू किया। प्रबल गुरुंग द्वारा डिजाइन किए गए एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर का गाउन कैरी किया था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

प्रबल गुरुंग का बड़ा खुलासा
अब प्रबल गुरुंग ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से आलिया भट्ट से हुई पहली मुलाकात का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि, कुछ ही दिनों पहले एक्ट्रेस को इस इवेंट के लिए इनवाइट किया था लेकिन प्रबल गुरुंग का यह ऑफर आलिया ने ठुकरा दिया था। हालांकि जब उन्होंने एक्ट्रेस से फिर से पूछा तो उन्होंने हां कह दिया।

आलिया भट्ट से पहली मुलाकात का किया जिक्र
प्रबल गुरुंग ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में आलिया संग पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए लिखा, 'मुंबई में मेरे सबसे प्यारे दोस्त करण जौहर का 40 वां जन्मदिन था, जब मैं पहली बार आलिया भट्ट से मिला। मैंने अपने भाई और करण जौहर से एक्ट्रेस के बारे में तारीफें सुनी थीं। एक के बाद एक फिल्मों से उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस दी और हमें अपनी रचनात्मक प्रतिभा से रोमांचित किया है। वह एक पावरहाउस कलाकार है। मेरे लिए, वह है विश्व स्तर पर अभी हमारे पास बेहतरीन अभिनेताओं में से एक है। लेकिन इन सबसे ऊपर, वह एक दोस्त, एक अच्छी और वफादार दोस्त हैं। जो उन्हें बेहद खास बनाता है'।

मेट गाला में शामिल होने से एक्ट्रेस ने किया था इंकार
प्रबल गुरुंग ने अपने पोस्ट में आगे खुलासा किया, उन्होंने लंबे समय तक आलिया के साथ एक मेट गाला पल के बारे में बात की थी, लेकिन वह हमेशा यह कहती थीं कि चलो इंतजार करते हैं। हालांकि, इस साल, आलिया ने आखिरकार महसूस किया कि यह भाग लेने का सही समय था, और प्रबल उसके साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड थे। इसलिए एक्ट्रेस ने हां कहा और उन्होंने मेट गाला 2023 में हिस्सा लिया।

मुंबई लौंटी आलिया भट्ट
बता दें कि, मेट गाला 2023 इवेंट के बाद एक्ट्रेस देर रात मुंबई लौंटी। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जब आलिया एयरपोर्ट से बाहर आईं तो उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान दिखाई दी। आलिया भट्ट ने मीडिया को मुस्कुराते हुए पोज दिए और सबका दिल जीत लिया। फिलहाल एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+