पॉपस्टार रिहाना बॉयफ्रेंड रैपर रॉकी के बच्चे की बनीं मां, बेटे को दिया जन्म

34 साल की रिहाना ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. रिहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान हर दिन वह अपने लुक्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थीं।

मुंबई, 20 मईः पॉपस्टार रिहाना की किसमत काफी चमक रही है. हाल ही सालों में वह बिलेनियर बनी हैं और अब वह एक बेटे की मां भी बन गई हैं। उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इसी साल जनवरी में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था और अपने फैंस को बताया था कि वह बॉयफ्रेंड रैपर रॉकी के बच्चे की मां बनने वाली हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स ने रिहाना के मां बनने की खबर की पुष्टि की है और बताया है कि उन्होंने 13 मई को लॉस एंजिल्स में बेटे को जन्म दिया है। इस खबर को जानने के बाद से सोशल मीडिया पर रिहाना के फैंस उन्हें जमकर बधाई देने में लगे हैं।

Recommended Video

    POP Star Rihana बनीं बॉयफ्रेंड Rapper Rockey के बच्चे की मां, दिया बेटे को जन्म | वनइंडिया हिंदी
    Rihanna

    बेटे की मां बनीं रिहाना
    आपको बता दें कि 34 साल की रिहाना ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. रिहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान हर दिन वह अपने लुक्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थीं। बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल भी हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बेटे को जन्म देने के बाद रिहाना काफी खुश हैं। रिहाना और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी अपने बच्चे के साथ अब घर आ चुके हैं। सूत्रों की मानें तो बच्चे को जन्म देते समय रिहाना की तबीयत थोड़ी बिगड़ गई थी लेकिन अब उनकी तबीयत में काफी सुधार हैं। दोनों मम्मी-पापा बनने के बाद काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

    मदरहुड पर करती रहती हैं बात
    रिहाना पहले भी सोशल मीडिया पर मदरहुड को लोकर बात करती रही हैं। उन्होंने परिवार शुरू करने को लेकर अपनी ख्वाहिश जाहिर की थी और अब जब उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया हैं तो इसे लेकर वह काफी खुश नजर आ रही हैं। रिहाना ने 2019 में न्यूयॉर्क शहर में अपनी 5वीं डायमंड बॉल में मदरहुड को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा था- मैं एक अश्वेत महिला हैं क्योंकि मैं एक अश्वेत महिला से आई थीं और वह भी एक अश्वेत महिला से ही आई थीं। मैं भी एक अश्वेत महिला को जन्म दूंगी, लेकिन, ये दिमाग वाली बात नहीं है कि मैं कौन हूं। मैं आत्मा और डीएनए में कौन हूं, इसका मतलब है।

    रैपर रॉकी के साथ ऐसे जुड़ा कनेक्शन
    महीनों डेटिंग करने के बाद, रिहाना और रैपर रॉकी ने कोरोना काल में सार्वजनिक रूप से अपनी लंबे समय से चली आ रही दोस्ती के रोमांस में बदलने की जानकारी लोगों को दी थी। मई 2019 में GQ पत्रिका के साथ एक इंटरव्यू में, रॉकी ने कहा था- मेरी महिला और मेरे जीवन का प्यार मुझे मिल चुका है। हमने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। आपको बता दें कि रिहाना कुछ समय पहले ही बिलियनेयर बनी हैं। वह फेंटी ब्रैंड की मालकिन हैं। फेंटी मेकअप, लॉन्जरी और हाई फैशन से जुड़ा ब्रैंड है। यह काफी सकसेसफुल ब्रैंड है। इसके अलावा रिहाना, हॉलीवुड की सबसे सफल सिंगर्स में से एक हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+