पॉप प्रिंसेज ब्रिटनी स्पीयर्स समुद्र किनारे हो गईं टॉपलेस, कहा- बच्चे पैदा करने का है प्लान
नई दिल्ली, 9 मार्च: ब्रिटनी स्पीयर्स पॉप प्रिंसेज तो हैं ही, लेकिन वो अपने गानों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में वो पोलिनेशिया पहुंची थीं। वहां पर उन्होंने अपने मंगेतर सैम असगरी का 28वां बर्थडे सेलीब्रेट किया, लेकिन बीच पर उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है।

टॉपलेस तस्वीर की पोस्ट
दरअसल 40 वर्षीय ब्रिटनी पोलिनेशिया के बीच पर टॉपलेस हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने वहां पर जमकर मस्ती की। साथ ही कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। पहले उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिसके साथ कोई खास कैप्शन नहीं था, लेकिन बाद में एक टॉपलेस तस्वीर डालते हुए उन्होंने लिखा कि पोलिनेशिया में बच्चे पैदा करने की योजना।

परिवार बढ़ाना चाहती हैं
अब उन्होंने ये मजाक में लिखा या सच में उनकी ऐसी कोई योजना है? ये बात किसी को नहीं पता। वैसे ये कोई पहली बार नहीं है, वो पहले भी सैम के साथ फैमिली बढ़ाने की बात कह चुकी हैं। मंगेतर के बर्थडे पर उन्होंने लिखा था कि मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। मुझे तुम्हारे साथ एक परिवार चाहिए, मुझे ये सब तुम्हारे साथ चाहिए।

शादी की भी अफवाह
आपको बता दें कि ब्रिटेनी ने पहले केविन फेडरलाइन से शादी की थी। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए। उनसे उनके दो बच्चे सीन प्रेस्टन (16) और जेडन जेम्स (15) हैं। माना जाता है कि वो 2016 से सैम के साथ हैं। अफवाहें ये भी उड़ी थी कि दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

किताब लिख रहीं
ब्रिटनी ने हाल ही में अपने फैंस के लिए एक बड़ा फैसला लिया था। अब वो एक बुक लिखने जा रही हैं। जिसके लिए उन्होंने Simon & Schuster डील की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये डील 15 मिलियन डॉलर की है। इस किताब में ब्रिटनी अपने जिंदगी से जुड़े कई राज खोलेंगी।

पिता से भी चल रहा था विवाद
ब्रिटनी का अपने पिता के साथ भी विवाद चल रहा था। उनके पिता के पास उनकी कंजरवेटरशिप थी। ब्रिटनी का आरोप है कि उनके पिता ने उनको मानसिक रूप से परेशान किया। साथ ही उनके पैसों पर भी कब्जा जमा लिया। इसके अलावा उन्होंने शादी और बच्चों को भी लेकर पिता पर गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन पिछले साल उनके पिता की कंजरवेटरशिप खत्म हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications