Poonam Pandey: दिवाली पार्टी में साड़ी में नजर आईं पूनम पांडे, डीप नेक ब्लाउज देख लोगों ने कही ये बात
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पूनम पांडे ब्लैक कलर की साड़ी और डीप नेक ब्लाउज में नजर आ रही हैं। पूनम पांडे के इस साड़ी वाले लुक को खूब पसंद किया जा रहा है।
Poonam Pandey On Diwali 2022: फेमस रिएलिटी शो लॉकअप की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं एक्ट्रेस पूनम पांडे अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वह अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियोज के चलते सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगती हैं। कभी वह मुंबई की बारिश में भीगते हुए भुट्टा खातीं नजर आती हैं तो कभी सड़क किनारे खड़े होकर पानी पुरी की मजा लेती हुईं दिखाई देती हैं। इसी बीच दिवाली से ठीक पहले पूनम पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में पूनम पांडे ब्लैक कलर की साड़ी और डीप नेक ब्लाउज में नजर आ रही हैं। पूनम पांडे के इस साड़ी वाले लुक को खूब पसंद किया जा रहा है।

ब्लैक कलर की साड़ी में नजर आईं पूनम पांडे
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पून पांडे ब्लैक कलर की साड़ी और डीप नेक ब्लाउज में दिलकश अदाएं दिखाते हुए नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि ये वीडियो मुंबई के एक इवेंट का है जिसमें पूनम पांडे ने शिरकत की थी। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर कमेंट्स किए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल
पूनम पांडे के इस लेटेस्ट वीडियो को पैपराजी विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में पूनम पांडे ब्लैक कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं इस साड़ी के साथ उन्होंने डीप नेक ब्लाउज कैरी किया हुआ है।। ऐसे में पूनम पांडे का लुक काफी ग्लैमरस लग रहा है। अक्सर अपनी बोल्ड अदाओं से लोगों का दिल जीतने वालीं पूनम पांडे के साड़ी के इस लुक ने लोगों पर अपना जादू चला दिया है।

लोग कर रहे हैं पूनम पांडे की तारीफ
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। पूनम पांडे के इस वीडियो को अब तक 13 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग पूनम पांडे के साड़ी लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- आप तो बहुत संस्कारी लग रहे हो। वहीं कुछ लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद पूनम पांडे की टांग भी खींची है।

बोल्ड अदाओं से लोगों पर करती हैं जादू
आपको बता दें कि पूनम पांडे एक्टिंग से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 5.5 लाख फ़ॉलोवर्स हैं। वह आए दिन अपने फैंस के लिए अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा पूनम पांडे अक्सर अपनी बोल्ड अदाओं के लिए सुर्खियों में छाई रहती हैं। पूनम पांडे कुछ दिनों पहले ही फेमस रिएलिटी शो लॉकअप में नजर आई थीं।

पूनम के खिलाफ चार्जशीट
इससे पहले, पूनम पांडे उस वक्त सुर्खियों में छा गई थीं जब गोवा की कानाकोना पुलिस ने उनके और उनके पति सैम बॉम्बे के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि साल 2020 में एक अश्लील वीडियो बनाने के लिए पूनम और सैम के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई थी। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चार्जशीट में लिखा है कि पूनम ने गोवा के चपोली डैम में न्यूड फोटोशूट करवाया था।












Click it and Unblock the Notifications