रेड ड्रेस में पूनम पांडे की हॉटनेस देख फैन हुआ बेकाबू, हरकत देख कांपी एक्ट्रेस की रूह; वीडियो वायरल
Poonam Pandey Viral Video: मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे हमेशा खबरों में बनी रहती हैं। कई बार वो अपनी हरकतों से देश वालों हैरान भी करती रहती हैं। अब हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें खुद पूनम हैरान परेशान दिख रही हैं। ये पूरा वाक्या पूनम के पैप सैशन का है। जहां उनके साथ एक बड़ी अजीबोगरीब हरकत हुई। जिसे देखकर वो भी परेशान रह गईं।
दरअसल, पूनम मुंबई में ही स्पॉट हुईं थी। पैपरात्जी उनसे बातें कर रहे थे। साथ ही वो फोटोज भी क्लिक कर रहे थे। इसी बीच एक फैन आया। उसने पूनम से सेल्फी लेने के लिए पूछा। इसी बीच उसने जो हरकत की, उससे पूनम पांडेय की रूह कांप उठी।

पूनम सेल्फी लेने वाले शख्स के साथ अनकंफर्टेबल फील कर रहीं थी। जैसे ही उसने पूनम के साथ फोटो लेने की कोशिश की पूनम का ध्यान पैप की तरफ गया। तभी उस फैन ने अपना मुंह घुमाकर पूनम पांडे को किस करने की कोशिश की। इतना ही नहीं वो रुका भी नहीं और जबरन कोशिश करने लगा। तभी पूनम कुछ समझती इससे पहले वो उससे दूर हो गईं। पैप ने भी पूनम का साथ देते हुए उसे फटकारा भी। उस शख्स को दूर किया गया, लेकिन तब भी वो पूनम के पास जाने की कोशिश करता रहा। अब ये पूरा वीडियो काफी वायरल है और लोग भी रिएक्ट कर रहे हैं।
इंटरनेट भी दो धड़े में बंट गया है। कुछ लोग इस वीडियो को स्क्रिप्टेड बता रहे हैं। कुछ इस घटना की निंदा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मुझे शक है कि ये स्क्रिप्टेड है। उनका अनकंफर्टेबल होना भी बनावटी है। वहीं, कुछ लोग उन्हें कुछ लोग सपोर्ट भी कर रहे हैं। हालांकि ये वीडियो असली है या स्क्रिप्टेड इसी जानकारी तो नहीं है। लेकिन आपका फैन की हरकत पर क्या विचार है। कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं।












Click it and Unblock the Notifications