'अच्छा होता अगर ये....' Poonam Pandey को महंगा पड़ा भद्दा मजाक! देखिये कैसे फैंस भी बन गए हेटर्स
Poonam Pandey Alive: पूनम पांडे के जिंदा होने की खबरों से फैंस काफी शॉक्ड हैं। ठीक उसी तरह जैसे कि मौत की खबरों से थे। पूनम ने इस ड्रामे का कारण सर्वाइकल कैंसर से लोगों को जागरूक करना भले ही बताया हो लेकिन लोग इसे एक भद्दा मजाक मान रहे हैं।
पूनम पांडे ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने ये सब क्यों किया। लोग इस क्लिप पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। पूनम की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। लोग उन्हें काफी पसंद भी करते हैं। हालांकि, अब ये खबर फेक होने के बाद से लोग एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी करने लगे हैं।

सर्वाइकल कैंसर से जागरूकता किसी और जरिये भी फैलाई जा सकती है। मौत की खबर को इस तरह फैलाना बेहद गलत है। ये भद्दा मजाक है। इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता। मौत का नंगा नाच तो असल में यही है। ये कैसा मजाक है। पूनम को सोशल मीडिया से अनफॉलो करो... ये कुछ ऐसे कमेंट्स हैं, जिनसे एक्ट्रेस का पोस्ट भरा पड़ा है।
अगर सपोर्ट की बात की जाए तो शायद ही फैंस उन्हें इस कारनामे के लिए सपोर्ट कर रहे हैं। हर कोई इसे घटिया और भद्दा बता रहा है। लोगों का मानना है कि मौत का ड्रामा नहीं करना चाहिए था। वे किसी और भी तरीके से ये सब जागरूकता फैला सकती थीं। मगर मौत का खेल रचकर अभिनेत्री ने अच्छा नहीं किया।
एक यूजर ने तो ये तक कहा कि अगर सच में पूनम की मौत हो गई तो भी कोई इस बात पर यकीन नहीं करेगा कि अभिनेत्री मर चुकी हैं। सबको लगेगा कि फिर ये कोई पब्लिक स्टंट है।












Click it and Unblock the Notifications