कैंसर नहीं बल्कि... क्या इस बीमारी ने ली पूनम पांडे की जान? दोस्त का SHOCKING दावा
Poonam Pandey friend disclosure: पूनम पांडे की मौत ने सबको हिलाकर रख दिया है। किसी को भी समझ नहीं आ रहा कि अचानक ऐसे कैसे एक्ट्रेस अपनी जान गंवा दी। हालांकि, मौत की खबर के बाद अब एक से बढ़कर एक बातें सामने आ रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री के एक दोस्त ने उनकी बीमारी को लेकर ऐसा राज खोला, जिसने सबके होश उड़ाकर रख दिये।
पूनम पांडे की मौत की खबर सुनकर आम ही नहीं खास लोगों को भी झटका लगा है। पोस्ट के मुताबिक एक्ट्रेस सर्वाइकल कैंसर से अपनी जान गंवा बैठी हैं। हालांकि समय बीतने के साथ-साथ कई राज खुलते जा रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स और दोस्तों के बयान इस बात को खारिज करते दिख रहे हैं कि उनकी मौत कैंसर से हुई है।

एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने बोली ये बात
हाल ही में पूनम पांडे के एक्स ब्वॉयफ्रेंड का बयान खूब चर्चा में है, जिसमें उन्होंने बताया कि अभिनेत्री को कुछ भी नहीं हुआ। अमर उजाला की खबर के मुताबिक, एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने उनकी कैंसर होने की बात को सिरे से खारिज कर दिया। अब रिपोर्ट में ये भी दावा है कि उनके एक दोस्त ने बताया कि पूनम पांडे काफी समय से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं।
दोस्ता का शॉकिंग दावा
दोस्त ने बताया कि पूनम पांडे की मौत कानपुर में हुई और उनकी मौत की वजह और कुछ नहीं बल्कि ब्रेन ट्यूमर ही थी। ये बयान सामने आते ही हलचल मच गई क्योंकि पूनम पांडे के न तो कैंसर के बारे में किसी को पता था और ना ही दोस्त के दावे के मुताबिक इस ब्रेन ट्यूमर के बारे में।
बताते चलें कि एक और दावा, जो चर्चा में बना हुआ है वो ये कि पूनम पांडे ने ड्रग्स का ओवरडोज लिया, जिसकी वजह से वे अपनी जान गंवा बैठीं। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है, ये अभी तक सामने नहीं आ सका है। पूनम पांडे को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं।
'जिंदा हैं पूनम पांडे... वो मजे ले रही हैं'
एक और दावा फिल्म क्रिटिक उमैर संधू ने किया, वो ये कि एक्ट्रेस का ये पब्लिक स्टंट है। पूनम पांडे अपनी मौत की खबर को एन्जॉय कर रही हैं। उनकी कजिन से बात हुई, जिसके बाद इस बात का खुलासा हुआ है। अब इस पोस्ट के बाद लोगों को कन्फ्यूजन हो रही है कि आखिरकार सच्चाई क्या है। अब ये बात तो पूनम के परिवार से ही स्पष्ट हो सकेगी कि मामला क्या है। फिल्हाल सब अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications