'मुझे डर लगता है' क्या दूसरी शादी करने वाली हैं पूनम पांडे? घरेलू हिंसा का हो चुकी हैं शिकार
Poonam Pandey: विवादों में रहने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 2020 में पूनम ने अपने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी की थी। लेकिन उनकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली, क्योंकि हनीमून के दौरान ही उन्होंने अपने पति के खिलाफ गोवा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पूनम ने अपने एक्स पति सैम पर मारपीट, धमकी और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इस घटना के बाद उन्हें गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उनके सिर, आंख और चेहरे पर चोटें आई थीं। अब 33 साल की पूनम पांडे ने दोबारा शादी को लेकर अपनी राय रखी है।

हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत में पूनम ने कहा, "मैं दो साल से सिंगल हूं और अपनी जिंदगी में बहुत खुश हूं। मुझे लगता है कि मैं इस मामले में थोड़ी अनलकी रही हूं, लेकिन मैं बहुत खुश हूं। मेरे पास एक खूबसूरत परिवार और एक अच्छा करियर है। मैं इससे खुश हूं। मैं दोबारा शादी के लिए तैयार हूं, लेकिन अब भी डर लगता है-मुझे ट्रस्ट इश्यूज़ हैं।"
ये भी पढ़ें: मौत का ड्रामा रचने के बाद मंदिर पहुंची Poonam Pandey, पूजा की थाली लेकर बोलीं- 'मैंने डराया नहीं था'
पूनम पांडे, जो कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं, ने अपने पूर्व पति सैम बॉम्बे द्वारा किए गए घरेलू हिंसा के बारे में खुलकर बात की। शो के दौरान को-कंटेस्टेंट करणवीर बोहरा से बातचीत में उन्होंने कहा, "अगर मैं अपने डॉग के साथ सोती थी तो वो कहता था कि मुझे अपने डॉग्स उससे ज्यादा प्यार हैं। भला ये कैसी सोच है? क्या सिर्फ इसलिए मुझे पीटा जाना चाहिए? क्या ये सही है कि मुझे इतना मारा जाए कि मुझे ब्रेन हेमरेज हो जाए? क्योंकि मुझे ब्रेन हेमरेज हो चुका है।"
इसी एपिसोड में उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्हें बार-बार एक ही जगह पर चोट लगने के कारण अब सूंघने की क्षमता भी खत्म हो चुकी है। पूनम ने आगे कहा, "मेरी ब्रेन इंजरी कभी ठीक नहीं हुई क्योंकि वो मुझे बार-बार एक ही जगह पर मारता था। मैं मेकअप करके, ग्लॉस लगाकर सबके सामने हंसती थी ताकि किसी को कुछ पता न चले।"
बता दें कि, इससे पहले पूनम पांडे के निधन की फेक खबर आई थी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट एक्ट्रेस की आईडी से शेयर किया था। हालांकि जब इस खबर की सच्चाई सामने आई थी तो उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी।
ये भी पढ़ें: Poonam Pandey ने हार्दिक पंड्या की बेइज्जती करने वालों से पूछा सवाल, अपने ही 'घर' में लगे 'छपरी-छपरी' के नारे












Click it and Unblock the Notifications