Poonam Pandey ने हार्दिक पंड्या की बेइज्जती करने वालों से पूछा सवाल, अपने ही 'घर' में लगे 'छपरी-छपरी' के नारे
Poonam Pandey on Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 में अब तक अपना जीत का खाता नहीं खोल सकी है। मुंबई इंडियंस को लगातार तीन मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में भी मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने इस मैच में अपनी परफॉर्मेंस से फैंस को मायूस कर दिया।
राजस्थान ने जीता मैच
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर सिर्प 125 रन ही बना सकी। राजस्थान रॉयल्स ने इस लक्ष्य को आसानी से 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। राजस्थान ने मुंबई के खिलाफ छह विकेट से दमदार जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी जगह बना ली।

पंड्या हो रहे हैं ट्रोल
हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान चुने जाने के बाद से ही फैंस खुश नजर नहीं आ रहे थे। हार्दिक पंड्या लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर हार्दिक पंड्या को लेकर कई तरह के मीम्स भी बनाए जा रहे हैं। लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि मुंबई के होम ग्राउंड यानी कि वानखेड़े स्टेडियम में हार्दिक पंड्या को अपमानित नहीं किया जाएगा।
मांजरेकर भी हुए नाराज़
मैच से पहले टॉस के दौरान ही हार्दिक पंड्या को लेकर वहां मौजूद दर्शकों ने खिल्ली उड़ानी शुरू कर दी। और उन्हें बुरी तरह से अपमानित करने लगे। संजय मांजरेकर ने जैसे ही मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या का नाम लिया, फैंस उन्हें 'बू' करने लगे। जिसके बाद मांजरेकर नाराज़ हो गए और उन्होंने माइक पर चिल्ला कर कहा, 'बिहेव।' ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि किसी होम टीम के कप्तान के साथ फैंस का व्यवहार ऐसा रहा हो।
पूनम पांडे ने पूछा सवाल
हार्दिक पंड्या की बेइज्जती पर मॉडल पूनम पांडे ने भी अपनी राय रखी है। दरअसल, मुंबई और राजस्थान मैच के दौरान पूनम पांडे स्टेडियम में ही मौजूद थीं। हार्दिक पंड्या की बेज्जती के दौरान पूनम पांडे ने जो भी सुना उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा। पूनम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि वानखेड़े में मुंबई और राजस्थान मैच के दौरान मुझे जो दशकों से छपरी सुनने को क्यों मिल रहा है? पूनम पांडेने कहा कि मैं यह देखकर काफी हैरान रह गई कि लोग छपरी किसे बुला रहे हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि ऐसा किसे कहा जा रहा था लेकिन दरअसल फैंस के निशाने पर हार्दिक पंड्या थे।












Click it and Unblock the Notifications