हिमाचल में फिल्म शूटिंग में पूनम ढिल्लो का पर्स हुआ चोरी, थाने पहुंचे राज बब्बर ने थानेदार की लगाई क्लास

नई दिल्ली, 02 सितंबर। फिल्म अभिनेत्री पूनम ढिल्लो ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। फिलहाल वह हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में शूटिंग कर रही हैं। पूनम ढिल्लो की आने वाली फिल्म में एक्टर राज बब्बर भी नजर आएंगे। लेकिन शूटिंग के दौरान पूनल ढिल्लो के साथ चोरी की घटना हुई है। सोलन जिले के पास धर्मपुर में शूटिंग के दौरान पूनम ढिल्लो का पर्स चोरी हो गया।

चोरी से नाराज थाने पहुंचे राज बब्बर

चोरी से नाराज थाने पहुंचे राज बब्बर

पूनम ढिल्लो के साथ चोरी की घटना से उनके सहयोगी कलाकार राज बब्बर काफी नाराज हो गए। राज बब्बर इस घटना के बाद इतने नाराज हुए कि वह थाने पहुंच गए। लेकिन ठहरिए जरा, अगर आप ये सोच रहे हैं कि पूनम ढिल्लो के साथ वास्तव में चोरी हुई है तो ऐसा नहीं है, बल्कि फिल्म की शूटिंग के दौरान एक सीन में पूनम ढिल्लो के साथ चोरी हो गई। चोरी के बाद राज बब्बर गुस्से में पुलिस स्टेशन पहुंच गए।

थाने में पी चाय

थाने में पी चाय

राज बब्बर ने धर्मपुर में पुलिस स्टेशन के भीतर भी शूटिंग की और शूटिंग के बाद आधा घंटा यहां रुके। शूटिंग के बाद थाने पर राज बब्बर ने चाय पी और थाना प्रभारी राकेश राय से बातचीत की। इस दौरान राज बब्बर ने पुलिस के बेहतर काम के लिए तारीफ की और शूटिंग में मदद के लिए आभार जताया। राज बब्बर ने कहा कि हर किसी को अपना काम मन से करना चाहिए, ऐसा करने से ही चीजें बेहतर हो सकती हैं।

होटल में हुआ स्वागत

होटल में हुआ स्वागत

सोलन के धर्मपुर थाना क्षेत्र में राज बब्बर और पूनम ढिल्लो के साथ शूटिंग कर रहे हैं। बुधवार को शूटिंग के बाद जब राज बब्बर और पूनम ढिल्लो पहुंची तो होटल के स्टाफ ने उनका जबरदस्त स्वागत किया। दोनों ने फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने अनुभव साझा किए। साथ ही सोलन की पहाड़ियों और खूबसूरत किस्सों को साझा किया। बता दें कि पूनम ढिल्लो और राज बब्बर पंजाबी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे।

इंसाफ का तराजू से करियर की शुरुआत

इंसाफ का तराजू से करियर की शुरुआत

बता दें कि राज बब्बर ने फिल्म जगत में रीना राय के साथ अपनी शुरुआत की थी। फिल्म इंसाफ का तराजू में निगेटिव किरदार के लिए राज बब्बर की काफी तारीफ हुई थी। फिल्म मे जीनत अमान और उसके बाद उनकी बहन के साथ राज बब्बर यौन शोषण करते हैं, जिसके बाद फिल्म के अंत में हिरोइन उन्हें गोली मार देती है। इसके बाद लगातार राज बब्बर ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया। उन्होंने बीआर चोपड़ा की निकाह, आज की आवाज फिल्म में काम किया।

पंजाबी सिनेमा में भी काफी लोकप्रिय

पंजाबी सिनेमा में भी काफी लोकप्रिय

पंजाबी सिनेमा में भी राज बब्बर काफी लोकप्रिय हैं। उन्होने फिल्म चन परदेसी, मारी दा दीवा, लोंग दा लिश्कारा जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा आसरा प्यार दा, माहौल ठीक है, शहीद उधम सिंह, यारा नाल बहारा, एक जिंद एक जान, अपनी बोली अपना देश, तेरा मेरा रिश्ता जैसी फिल्मों में काम किया। साथ ही महाभारत टीवी सीरियल में भी राज बब्बर ने राजा भरत का किरदार निभाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+