पूजा भट्ट के जन्म के बाद टूट गए थे Mahesh Bhatt, हाथ से गई थी नौकरी, डायरेक्टर के पास नहीं था काम
Pooja Bhatt And Mahesh Bhatt: 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री पूजा भट्ट ने सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 में हिस्सा लिया था। अब उनकी वेब सीरीज बिग गर्ल्स डोन्ट क्राई ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। जिसको फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने पिता महेश भट्ट से जुड़े कई बड़े खुलासे किए।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पूजा भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब वह पैदा हुई थीं तो पिता महेश भट्ट काफी बुरे दौर से गुजर रहे थे। उनकी नौकरी चली गई थी और इसकी वजह से उनको काम मिलना बंद हो गया था। जिसके बाद वह बुरी तरह से टूट चुके थे।

पूजा भट्ट ने इंटरव्यू के दौरान कहा, जब मैं पैदा हुई थी तो उन्होंने मेरे लिए एक खत लिखा था जिसमें उन्होंने जिंदगी में सही मार्ग चुनने की बात कही थी। इसके बाद आगे लिखा था जिंदगी में कुछ भी हमेशा बिना डरे करना। उनका लिखा ये खत मेरे लिए बेहद खास और कीमती है। उसको मैंने अपने जीवन पर अपनाने की पूरी कोशिश की है।
पूजा भट्ट आगे कहती हैं कि, 'इन लाइन्स को मैं हर रोज काफी जीने की कोशिश करती हूं क्योंकि मेरे पिता मेरे लिए ना सिर्फ एक टीचर बल्कि अच्छे दोस्त भी हैं। मैंने उनसे सीखा है कि हमेशा काम करते रहो लेकिन जो भी जिंदगी में हाथ लगेगा वह बहुत ही अच्छा होगा और एक एक्टर होने के नाते ये काफी मुश्किल होता है।'
बता दें कि पूजा भट्ट डायरेक्टर महेश भट्ट की बड़ी बेटी हैं। दोनों कई बार सुर्खियों में रहे हैं। एक बार पूजा और महेश ने मैग्जीन के कवर के लिए लिप किस करते हुए दिखाई दिए। जिसकी वजह से बाप-बेटी की जोड़ी की लोगों ने खूब आलोचना की थी। इस फोटो को लेकर 90 के दशक में काफी बवाल मचा था। हालांकि पूजा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि इसका उन्हें कोई पछतावा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications