10 दिन पहले तुनिषा को आया था एंग्जाइटी अटैक, मां और चाचा को बताई थी ये सच्चाई, 14 लोगों के बयान हुए दर्ज

तुनिषा की आत्महत्या की रिपोर्ट सामने आने के बाद अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अब 28 दिसंबर को पुलिस उनके ब्वॉयफ्रेंड शीजान खान से पूछताछ करेगी।

Tunisha Sharma

टेलीविजन इंडस्ट्री को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब खबर सामने आई कि इंडस्ट्री का उभरता सितारा तुनिषा शर्मा ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली है। अब अभिनेत्री की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है। तुनिषा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आते ही केस काफी गंभीर बनता जा रहा है। एक्ट्रेस की आत्महत्या को लेकर उनके ब्वायफ्रेंड शीजान खान का नाम सामने आ रहा है। एक्ट्रेस को लेकर भी खबर सामने आई कि वे डिप्रेशन से जूझ रही थीं। इस बीच अभिनेत्री के करीबियों के भी चौंकाने वाले बयान सामने आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक एक्ट्रेस के ब्वॉयफ्रेंड शीजान खान को 4 दिन की पुलिस रिमांड मिली हुई है। इस बीच एक्ट्रेस के चाचा का भी अहम बयान सामने आया है।

सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट

सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट

बताते चलें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आ रही थीं। हालांकि रिपोर्ट आने के बाद इन सभी खबरों पर विराम लग गया और पता लगा कि तुनिषा प्रेग्नेंट नहीं थीं। और उनकी मौत फांसी पर लटकने से हुई थी।

14 लोगों के बयान हुए दर्ज

14 लोगों के बयान हुए दर्ज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आते ही पुलिस तुनिषा आत्महत्या मामले को लेकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने 14 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। वहीं 28 दिसंबर को शीजान मोहम्मद खान से पुलिस कस्टडी में पूछताछ की जाएगी।

10 दिन पहले आया था एंजायटी अटैक

10 दिन पहले आया था एंजायटी अटैक

वहीं मामले में एक्ट्रेस के करीबी रिश्तेदारों के बयान भी सामने आ रहे हैं। तुनिषा के चाचा पवन शर्मा ने बताया कि तुनिषा और शीजान शो की शुरुआत से ही एक दूसरे के करीब थे। करीब 10 दिन पहले तुनिषा को एंजायटी अटैक आया था और उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराना पड़ा।

'मां मेरे साथ अन्याय हुआ है'

'मां मेरे साथ अन्याय हुआ है'

चाचा ने आगे कहा कि जब उसकी मां और मैं उससे मिलने गए, तो उसने हमें बताया कि उसके साथ अन्याय हुआ है और उसे धोखा दिया गया है। हमें लगा कि उनके बीच कुछ गड़बड़ है। उसकी मां ने उससे पूछा कि अगर रिश्ता नहीं रखना था तो करीब आने की क्या जरूरत थी? हम चाहते हैं कि अपराधी कोई भी हो, उसे सजा मिले।

27 दिसंबर को होगा अंतिम संस्कार

बताते चलें कि आज अभिनेत्री का अंतिम संस्कार होना था, लेकिन अब तुनिषा का अंतिम संस्कार 27 दिसंबर को किया जाएगा। एक्ट्रेस के चाचा ने बताया कि इंग्लैंड से उसकी मौसी के आने के बाद ही उसका अंतिम संस्कार किया जाना है।

Recommended Video

    Bengali Actress Aindrila Sharma का निधन, 24 साल की उम्र में हारी जिंदगी की जंग | वनइंडिया हिंदी*News

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+