'7वीं में पढ़ता था जब... महिला रिश्तेदार ने किया यौन उत्पीड़न', पीयूष मिश्रा का चौंकाने वाला खुलासा
पीयूष मिश्रा ने हाल ही में बचपन में अपने साथ हुए एक दर्दनाक अनुभव को साझा किया है। उन्होंने बताया कि बचपन में किसी महिला रिश्तेदार ने उनका यौन उत्पीड़न किया था।

बिंदास, बेबाक और बेफिक्र अंदाज में रहने वाले पीयूष मिश्रा ने हाल ही में अपनी जिंदगी के बारे में एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सभी को हैरान करके रख दिया है। अपनी आत्मकथा 'तुम्हारी औकात है क्या पीयूष मिश्रा' में बचपन में हुए एक ऐसे दर्दनाक एक्सपीरियंस का जिक्र किया है, जो आज भी कहीं ना कहीं उनके अंदर छिपा बस खाए ही जा रहा है। आइये जानते हैं पीयूष मिश्रा के इस दर्दनाक अनुभव के बारे में...

पीयूष मिश्रा का चौंकाने वाला खुलासा
कई बार इंडस्ट्री के लोग अपने बारे में बातें कहने से जरा भी नहीं हिचकिचाते। ऐसे बिंदास और बेबाक लोगों की इंडस्ट्री में बिल्कुल भी कमी नहीं है, जो समय-समय पर कई मुद्दों पर अपनी राय बड़ी ही बेबाकी से रखते आए हैं, फिर चाहे ये मुद्दे खुद से ही जुड़े क्यों ना हों। ऐसा ही कुछ हाल ही पीयूष मिश्रा ने उस वक्त किया, जब उन्होंने अपने साथ हुए एक हादसे का जिक्र किया।

7वीं क्लास में था जब...
दरअसल हाल ही में अपने बचपन के दर्दनाक अनुभव के बारे में बताते हुए पीयूष मिश्रा ने कहा कि एक दफा उनकी किसी दूर की महिला रिश्तेदार ने बचपन में उनका यौन उत्पीड़न किया था। उस वक्त पीयूष 7वीं क्लास में पढ़ते थे। इस बात को तरकीबन 50 साल बीत चुके हैं। लेकिन मिश्रा कहते हैं कि इस घटना ने उन्हें बुरी तरह से झकझोर कर रख दिया था। ये घटना ऐसी थी, जिसके बाद लंबे वक्त तक उन्हें सेक्स से डर लगने लगा था।
'ये 50 साल पुरानी बात है...'
अपने साथ हुई इस घटना के बारे में बात करते हुए न्यूज एजेंसी पीटीआई को पीयूष मिश्रा ने बताया कि करीब 50 साल पुरानी बात है, जब मैं सातवीं क्लास में पढ़ता था। गर्मियों के दिन थे। मैंने अपनी किताब में सिर्फ सच ही लिखा है। उन्होंने कहा कि मैं उस बात का बदला भी नहीं लेना चाहता। मिश्रा आगे कहते हैं कि सेक्स एक ऐसी चीज है कि जब आप इसे पहली बार करते हैं, तो ये अच्छा होना चाहिए। नहीं तो ये आपको जिंदगी भर के लिए परेशान कर सकता है।
'कई पार्टनर्स के बाद बाहर निकल सका'
मेरे अनुभव ने मुझे काफी डरा कर रख दिया था और मैं कई सारे पार्टनर्स के बाद इस डर से बाहर निकल सका। मैं कई लोगों की पहचान छिपा कर रखना चाहता था। उनमें से कई महिलाएं थीं और कई पुरुष। जो आज इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बना चुके हैं। मैं किसी से बदला नहीं लेना चाहता। और किसी को हर्ट भी नहीं करना चाहता हूं। उस बात ने मुझे जिंदगी भर उलझा कर रख दिया था।
दर्दनाक था बचपन का ये अनुभव
दिलचस्प बात है कि किताब में पीयूष मिश्रा ने अपनी पूरी जिंदगी के बारे में बताया है और इस किरदार को अपनी जगह संतप त्रिवेदी या फिर हेमलेट के रूप में दिया है। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के दिनों में उन्हें इसी नाम से जाना जाता था। पीयूष मिश्रा को बचपन से ही सिंगिंग और म्यूजिक में काफी दिलचस्पी थी। अपनी किताब में वे अपने बारे में समय समय पर कुछ न कुछ लिखते ही रहते हैं। अब हाल ही में पीयूष मिश्रा ने अपने बचपन के जिस अनुभव का जिक्र किया है, उसे जानने के बाद फैंस काफी हैरान हैं।












Click it and Unblock the Notifications