सोमालिया तट पर समुद्री डाकुओं का प्लान फेल, कैसे बचाए गए 15 भारतीय? Video में देखें नौसैनिकों की बहादुरी
सोमालिया के तट के पास समुद्री डाकुओं ने इस हफ्ते शुक्रवार (05 जनवरी) को भारतीयों से भरे एक जहाज को अगवा करने की कोशिश की है। इस जहाज पर लाइबेरिया का ध्वज लगा था। इसको लेकर भारतीय नौसेना हरकत में आई। एक्शन के दौरान नौसेना के विशिष्ट मरीन कमांडो यानी मार्कोस ने जहाज को रोक लिया और उस पर सवार 15 भारतीयों समेत सभी 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
समुद्री डाकुओं के चंगुल से छुड़ाने के लिए नौसेना की काफी तेज मुस्तैदी दिखाई। नौसेना के अनुसार, समुद्री गश्ती विमान (MPA) से मिली चेतावनी के बाद लिए गए एक्शन के चलते समुद्री डाकुओं ने जहाज का अपहरण करने की अपनी योजना फेल हो गई। नौसेना ने समुद्री लुटेरों को चेतावनी दी कि जहाज को भारतीय नौसेना के युद्धपोत द्वारा रोक लिया जाएगा।

वहीं इससे पहले नौसेना ने एक बयान में कहा कि व्यापारी जहाज ने यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) पोर्टल पर एक संदेश भेजा था जिसमें कहा गया था कि 4 जनवरी की शाम को पांच से छह अज्ञात सशस्त्र कर्मी जहाज पर चढ़े थे।
#IndianNavy has secured the MV Lila Norfolk vessel, pirates have fled the vessel & all crew members are safe.#MARCOS pic.twitter.com/JuYRiJlANO
— IADN Centre (@NewsIADN) January 5, 2024
दरअसल, जहाज पर लाइबेरिया का ध्वज लगा था। ये शिप दोपहर 3:15 बजे उत्तरी अरब सागर सागर में अपहरण का प्रयास किया गया। इनपुट मिलने के बाद भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस चेन्नई, समुद्री गश्ती विमान पी-8आई और लंबी दूरी के प्रीडेटर एमक्यू9बी ड्रोन को जहाज की सहायता के लिए तैनात किया गया। मिशन पूरी होने के बाद अब आईएनएस चेन्नई को उसकी समुद्री डकैती रोधी गश्त से हटा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications