Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रणवीर सिंह के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर, मैगजीन की कॉपीज सीज करवाने की अपील

रणवीर सिंह के खिलाफ कई अलग-अलग शहरों में शिकायत दर्ज कराई गई हैं। अब इसी क्रम में उनके खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर करवाई गई है।

मुंबई, 9 अगस्तः पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाने के बाद से ही बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हर जगह लोग सिर्फ रणवीर सिंह की बिना कपड़ों वाली तस्वीरों की ही चर्चा कर रहे हैं। कई लोग जहां रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरों पर उन्हें बोल्ड कह रहे हैं वहीं कुछ लोग उन्हों जमकर ट्रोल कर रेह हैं। सोशल मीडिया पर जमकर उनके मीम्स भी बनाए जा रहे हैं। आपको बता दें कि रणवीर सिंह के खिलाफ कई अलग-अलग शहरों में शिकायत भी दर्ज कराई गई हैं। अब इसी क्रम में उनके खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर करवाई गई है।

कलकत्ता हाई कोर्ट में दायर याचिका

कलकत्ता हाई कोर्ट में दायर याचिका

न्यूड फोटोशूट करवाने के बाद से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुके बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ पीआईएल दायर करवाते हुए याचिकाकर्ता ने कोर्ट से विनती की है कि वह पश्चिम बंगाल सरकार और इस मामले से जुड़ी सभी अथॉरिटीज को रणवीर सिंह के फोटोशूट वाली मैगजीन की सभी प्रिंटेड कॉपीज को सीज करने का आदेश दे।

अश्लील हैं रणवीर की तस्वीरें

अश्लील हैं रणवीर की तस्वीरें

एडवोकेट नाजिया इलाही खान ने रणवीर सिंह के खिलाफ केस फाइल करते हुए एक्टर की इन फोटोज को अश्लील कहा है। उनका कहना है कि जनता के एक बड़े तबके के सोच के आधार ये तस्वीरें सही नहीं हैं। इसके अलावा याचिका में यह भी दावा किया गया है कि बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह का फोटोशूट पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर जनता के दिमाग को गलत दिशा में धकेल रहा है, खासतौर पर नाबालिगों को।

मुंबई में एनजीओ ने दर्ज कराई थी शिकायत

मुंबई में एनजीओ ने दर्ज कराई थी शिकायत

आपको बता दें कि इससे पहले मुंबई के चेंबूर में एक एनजीओ ने रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें दावा किया गया था कि एक्टर की इन तस्वीरों को देखने से महिलाओं की लज्जा भंग होती है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने भी रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

सोनू सूद ने किया सपोर्ट

सोनू सूद ने किया सपोर्ट

हाल ही में रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरों पर अपना विचार रखते हुए सोनू सूद ने उनके समर्थन में कहा है- फोटोशूट करना हर किसी की पसंद होना चाहिए। पिंकविला से बात करते हुए सोनू सूद ने रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर कहा- मुझे लगता है कि यह एक व्यक्ति की पसंद है कि वह जिस तरह से फोटोशूट करना चाहते हैं, वह करें। हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां अगर आप कुछ अलग करते हैं, तो बहुत सारे लोग आप पर उंगलियां उठाएंगे।

फोटोग्राफर आशीष शाह का बयान

फोटोग्राफर आशीष शाह का बयान

रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट करने वाले फोटोग्राफर आशीष शाह ने कहा था- मैंने फिल्म कैमरा से ये तस्वीरें ली थीं। रणवीर सिंह ने ये तस्वीरें वहां देखी ही नहीं। उन्होंने अपना फोटोशूट करवाया जो कि उनके लिए एक काम था और शूट खत्म होने के बाद वहां से चले गए। रणवीर सिंह काफी सुलझे हुए इंसान हैं। उन्होंने मुझे आराम से मेरा काम करने दिया। ऐसे में ये सब हंगामा बिल्कुल बेकार है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+