ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या के लुक को देख भड़के लोग, यूजर्स बोले- ये दोनों कुछ भी....
Aishwarya Rai and Aaradhya Bachchan Trolled: पूर्व मिस वर्ल्ड, बच्चन परिवार की बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर अपने फैशन और लुक्स के चलते ट्रोल हो जाती हैं। लोग उनकी स्टाइल स्टेटमेंट की आलोचना करने लगते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन को भी लोग उनकी मां के साथ जोड़कर ट्रोल करने लगते हैं। लोगों की मानें तो ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या को अपनी तरह बनाने में लगी हुई हैं। इसी बीच अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में पहुंचीं ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को जमकर ट्रोल किया गया है।
ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या बच्चन का लुक
आपको बात दें कि मुंबई में आयोजित अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे। शाहरुख खान से लेकर कियारा आडवाणी, हेमा मालिनी, जवान के डायरेक्टर एटली, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा भी इस इवेंट में पहुंची थीं। सभी सेलेब्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ट्रेडिशनल आउटफिट में सभी स्टार्स बहुत अच्छे लग रहे थे। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन भी बेटी आराध्या के साथ इस फंक्शन में पहुंची थीं। मां-बेटी की इस जोड़ी ने एक जैसा सूट पहना हुआ था।

आराध्या बच्चन अपने हेयरस्टाइल को लेकर हुईं ट्रोल
हर बार की तरह इस बार भी आराध्या बच्चन अपने हेयरस्टाइल को लेकर ट्रोल हो रही हैं। इस फंक्शन का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इवेंट में पहुंचीं ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ पैपराजी को पोज देती नजर आती हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन इस इवेंट में सिंपल सलवार-सूट पहना था। दोनों ही पंजाबी लुक में नजर आ रही थीं। ऐश्वर्या ने जहां ब्लू टोन्ड सलवार सूट पहना था, वहीं बेटी आराध्या भी सेम पैटर्न में पीले रंग के सूट में नजर आ रही थीं। दोनों का लुक भी एकदम सेम ही था। दोनों ने ही सूट के साथ मोजड़ी पहनी हुई थी।
आराध्या बच्चन और मां ऐश्वर्या राय का सेम लुक
वीडियो में आराध्या का हेयरस्टाइल हर बार की तरह एकदम सेम लग रहा है। उन्होंने बैंग्स बनाए हुए थे। उनके इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोग मां-बेटी की आलोचना भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- मुझे मरने से पहले आराध्या का फोरहेड देखना है। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- लगता है इनको लोहड़ी का इनविटेशन मिल गया था गलती से। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- प्लीज मां-बेटी का हेयरकट चेंज करवा दो कोई।












Click it and Unblock the Notifications