पवनदीप राजन की बहन ने भाई की हालत को लेकर दिया बड़ा बयान, हाथ जोड़कर लोगों से की ऐसी गुजारिश
Pawandeep Rajan: टीवी के पॉपुलर सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन का भयानक रोड एक्सीडेंट हो गया है। इस गंभीर हादसे में सिंगर को मल्टीपल फ्रैक्चर हुए हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सिंगर पवनदीप राजन का भयानक एक्सीडेंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिंगर पवनदीप राजन गत 5 मई 2025 (सोमवार) की सुबह 3:40 बजे एक बड़ी कार दुर्घटना के शिकार हो गए थे। खबर है कि उत्तर प्रदेश के अमरोहा में नेशनल हाईवे 9 पर पवनदीप राजन की कार का एक्सीडेंट हो गया था।

हादसे के बाद ऐसी हो गई थी पवनदीप की हालत
-पवनदीप राजन अपने दोस्त अजय मेहरा और ड्राइवर राहुल सिंह के साथ ट्रैवल कर रहे थे। इस हादसे के बाद पवनदीप को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया था, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया था।
-फिलहाल पवनदीप राजन की हालत स्थिर बताई जा रही है। डाक्टरों के अनुसार सिंगर को मल्टीपल फ्रैक्चर हुए हैं और आने वाले दिनों में उन्हें कई सर्जरी से गुजरना पड़ेगा। अस्पताल की तरफ से बताया गया है कि डॉक्टर्स की एक विशेष ऑर्थोपेडिक टीम सिंगर की देखरेख कर रही है।
पवनदीप की बहन ने शेयर की इंस्टा स्टोरी
-इसी बीच सिंगर पवनदीप राजन की बहन ज्योतिदीप राजन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है। उन्होंने नोट में लिखा है- परिवार इस समय गहरे सदमे में है और इस तरह के वीडियोज और तस्वीरें उन लोगों के पीड़ा को और बढ़ा रही हैं।
-ज्योतिदीप राजन ने लोगों से अपील की हैं कि कृपया इस तरह के वीडियोज और तस्वीरों को आगे न बढ़ाएं और उनके भाई के लिए दुआ करें ताकि वह जल्दी ठीक हो जाए। पवनदीप राजन की बहन की इस अपील को इंडियन आइडल 12 के एक्स कंटेस्टेंट्स ने भी सपोर्ट किया है और इस सोशल मीडिया पर री-शेयर भी किया गया है।
अस्पताल की तरफ से जारी किया गया ऐसा बयान
वहीं नोएडा फोर्टिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है- पवनदीप राजन को एक सड़क दुर्घटना के बाद ऑर्थोपेडिक्स टीम की देखरेख में फोर्टिस अस्पताल, नोएडा में भर्ती कराया गया है। उनको मल्टीपल फ्रैक्चर हुए हैं। वह फिलहाल स्थिर और होश में हैं। ट्रीटमेंट के चलते उन्हें कई सर्जरी से गुजरना होगा। हमारी क्लीनिकल टीम उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और सभी जरूरी चीजें उन्हें उपलब्ध कराई जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications