कौन है 25000 करोड़ के महल में रहने वाली ये खूबसूरत महारानी? क्यों हो रही है इसकी चर्चा?
Maharani Radhikaraje Gaekwad: बड़ौदा की महारानी राधिकाराजे गायकवाड़ एक बार फिर से अपनी खूबसूरत अदाओं से लोगों का दिल जीत लिया है, अपनी सादगी से उन्होंने गरबा नाईट ऐसा जलवा बिखेरा, जिसे देखने के बाद हर कोई उनका मुरीद हो गया है, उनकी तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से वायरल हो रहे हैं और लोग उस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
आपको बता दें कि 25000 करोड़ के दुनिया के सबसे बड़े घर लक्ष्मी विलास पैलेस की मालकिन महारानी राधिकाराजे गायकवाड़ हाल ही में आम लोगों की तरह घाघरा-चोली में गरबा करते दिखाई दीं। मालूम हो कि ये गरबा उनके ही आलीशान महल के मोतीबाग ग्राउंड में आयोजित हुआ था। जहां सिंपल से खूबसूरत घाघरा में वो लोगों के बीच झूमती नजर आईं।

गौरतलब है कि 47 साल की राधिकाराजे गायकवाड़ बड़ौदा की महारानी है, उनकी शादी समरजीत सिंह गायकवाड़ से हुई है, जो कि गुजरात के वड़ोदरा (पहले बड़ौदा) के पूर्व शासक गायकवाड़वंश के हैं । फोर्ब्स मैग्जीन ने उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत रानी के खिताब से नवाजा था।
देश के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं समरजीत सिंह गायकवाड़ (Radhikaraje Gaekwad)
समरजीत सिंह गायकवाड़ की गिनती देश के सबसे अमीर क्रिकेटर के रूप में भी होती हैं। वो रणजी ट्रॉफी के मैच खेल चुके हैं और वो गुजरात टीम के कैप्टन भी रह चुके हैं। वो जिस घर में रहते हैं उसका नाम 'लक्ष्मी विलास पैलेस' है, जिसकी कीमत 24000 करोड़ है और इसमें 187 कमरे हैं। ये पैलेस एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया से भी महंगा है।
Radhikaraje Gaekwad के पिता आईएस अधिकारी थे
एक इंटरव्यू में राधिकाराजे ने कहा था कि 'भले ही लोग उन्हें रानी कहते हैं लेकिन वो भी आम इंसान हैं और आमलोगों की तरह जीवन जीती हैं।' मालूम हो कि बेइंतहा खूबसूरत राधिका राजे के पिता एक डॉक्टर रंजीत सिंह वांकानेर के शाही घराने से थे लेकिन उन्होंने प्रशासनीय सेवा खुद ले लिए चुनी थी, वो आईएस अधिकारी थे।

Radhikaraje Gaekwad ने दिल्ली विवि से हिस्ट्री में एमए किया
वो अपने घराने के पहले इंसान थे जिन्होंने शाही ठाठ छोड़कर आईएस की नौकरी चुनी थी। राधिका ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से इतिहास में स्नातक और दिल्ली विवि से एमए किया है, यही नहीं वो इंडियन एक्सप्रेस न्यूजपेपर में पत्रकार के रूप में भी काम कर चुकी हैं।
राधिकाराजे और समरजीत को शादी से दो बेटियां हैं
आपको बता दें कि राधिकाराजे और समरजीत को शादी से दो बेटियां हैं, जिनके नाम क्रमश:राजकुमारी नारायणी राजे गायकवाड़ और राजकुमारी पद्मजा राजे गायकवाड़ हैं और वो भी अपनी मां की तरह बहुत ज्यादा खूबसूरत हैं, हालांकि दोनों ही सोशल मीडिया और पब्लिक इवेंट से काफी दूर रहा करती हैं।
Radhikaraje Gaekwad लक्ष्मी विलास पैलेस की संरक्षक हैं
गौरतलब है कि महारानी राधिकाराजे गायकवाड़ लक्ष्मी विलास पैलेस की संरक्षक हैं और विरासत संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व और वस्त्र पुनरुद्धार की पक्षधर हैं। वे एलवीपी हेरिटेज गरबा कार्यक्रम का नेतृत्व करती हैं, जो नवरात्रि उत्सव के दौरान शाही महल परिसर में आयोजित होने वाला पारंपरिक लोक नृत्य का एक सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्सव है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गरबा की प्रामाणिक भावना को संरक्षित करना, इसे पर्यावरण के प्रति जागरूक प्रथाओं के साथ जोड़ना और समावेशिता को बढ़ावा देना है।












Click it and Unblock the Notifications