'पवन सिंह ने मेरे साथ जो किया', पत्नी ज्योति सिंह का शॉकिंग खुलासा, पति पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप
Jyoti Singh On Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक इवेंट के दौरान हरियाणवी सिंगर और डांसर अंजलि राघव की कमर पर हाथ रखते नजर आ रहे हैं।
ज्योति सिंह ने लिखा इमोशनल पोस्ट
इस वीडियो के वायरल होते ही लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे थे। इसी बीच पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पवन सिंह और ज्योति सिंह की पर्सनल फोटो
ज्योति सिंह ने अपने पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें पवन सिंह उनकी मांग में सिंदूर भरते नजर आ रहे हैं। ज्योति सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि वह कई महीनों से पवन सिंह से बातचीत करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन उन्हें अनसुना किया जा रहा है।
ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर लगाए गंभीर आरोप
-ज्योति सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि उन्होंने कई बार पवन सिंह से निजी और राजनीतिक मसलों पर बात करने की कोशिश की है लेकिन उनके पति ने कभी जवाब देना जरूरी नहीं समझा। यहां तक कि वह लखनऊ जाकर और छठ पूजा के दौरान भी पवन सिंह से मिलने की कोशिश कर चुकीं हैं लेकिन एक्टर ने उनसे मिलने से साफ इनकार कर दिया था।
-ज्योति सिंह ने अपनी पोस्ट में ये भी दावा किया है कि उनके पिता भी पवन सिंह से बातचीत के लिए गए थे, लेकिन वहां भी कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिला। ज्योति सिंह ने लिखा है- समझ नहीं आता मैंने कौन सा गुनाह किया है जो इतनी बड़ी सजा मुझे दी जा रही है। मेरे माता-पिता की इज्जत से खिलवाड़ किया जा रहा है।
'आत्मदाह का ख्याल आता है, पर हिम्मत नहीं कर सकती'
-अपने इमोशनल पोस्ट में ज्योति सिंह ने आगे लिखा है- अब मैं ऐसी स्थिति में पहुंच गई हैं जहां मुझे आत्मदाह के अलावा कोई रास्ता नहीं दिखता है। हालांकि मैं ऐसा कदम नहीं उठाउंगी क्योंकि इसके बाद सवाल मुझ पर और मेरे परिवार पर ही उठेंगे।
-ज्योति सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा है- मैंने पत्नी का धर्म पूरी निष्ठा से निभाया है। लोकसभा चुनाव के समय पवन सिंह ने मुझे अपने साथ रखकर झूठा भरोसा दिया और आज मुझे इस स्थिति में छोड़ दिया कि मुझे खुद पर ही नफरत होने लगी है। अगर पवन सिंह मुझे अपनी पत्नी नहीं मानते तो कम से कम इंसानियत के नाते मेरे साथ खड़े हो सकते हैं।
'पवन सिंह मेरा दर्द नहीं समझ रहे हैं'
-पोस्ट के आखिर में ज्योति सिंह ने भावुक अपील करते हुए लिखा है- मैं पिछले 7 सालों से संघर्ष कर रही हूं। मैं पवन सिंह से अंतिम बार निवेदन करती हूं कि वह एक बार मुझसे बात करें और मेरे कॉल या मैसेज का जवाब दें। जब आप अपने विरोधियों को भी माफ कर सकते हैं तो मुझे क्यों नहीं सुनते? मैं आपका परिवार हूं, फिर भी मेरी बातें अनसुनी की जाती हैं। बस एक बार मेरा दर्द समझ लीजिए।
-ज्योति सिंह के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोग जहां पवन सिहं की पत्नी ज्योति के समर्थन में खड़े हो रहे हैं तो वही लोग कुछ इस पूरे मामले पर पवन सिंह से जवाब की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications