Pawan Singh पर ससुर रामबाबू का शॉकिंग बयान, ज्योति सिंह के पिता ने खोली एक्टर दामाद की पोल, क्यों जोड़े हाथ?

Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और बीजेपी नेता पवन सिंह इन दिनों अपने किसी नए गाने या फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि पत्नी ज्योति सिंह से चल रहे विवाद को लेकर लगातार चर्चा में हैं।

ज्योति सिंह का चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान
मामला अब इतना आगे बढ़ गया है कि इसमें ज्योति सिंह (Jyoti Singh) के पिता रामबाबू सिंह के बयान ने नया मोड़ ला दिया है। जहां एक ओर पवन सिंह ने हाल ही में ये घोषणा की है कि वह बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने ठान लिया है कि वह हर हाल में चुनावी मैदान में उतरेंगी।

Pawan Singh

ज्योति सिंह के पिता रामबाबू का चौंकाने वाला बयान

सूत्रों के मुताबिक, ज्योति सिंह ने दावा किया है कि वह काराकाट सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी हैं। आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, जब ज्योति सिंह के पिता रामबाबू सिंह से ये सवाल पूछा गया कि क्या उन्होंने अपने दामाद पवन सिंह से कहा था कि उनकी बेटी को विधायक बना दीजिए। इस पर रामबाबू सिंह ने भावुक होकर जवाब दिया था।

पवन सिंह को लेकर ससुर ने किया शॉकिंग खुलासा

-रामबाबू सिंह ने बताया- ये घटना करीब तीन महीने पुरानी है। मैं लखनऊ गया था लेकिन घर में मुझे घुसने नहीं दिया जा रहा था। मैं किसी तरह अंदर गया और पवन सिंह से मिलने की कोशिश की थी। मैं उनसे हाथ जोड़कर, रो-रोकर कह रहा था कि सब कुछ भूल जाइए, घर की बात घर में सुलझा लीजिए।

-रामबाबू सिंह ने आगे कहा- मैंने पवन सिंह से कहा था कि ज्योति ने आपके लिए तपस्या की है। लोकसभा चुनाव के दौरान उसने आपके साथ दिन-रात प्रचार किया था, जब आप एसी में आराम कर रहे थे, वह धूप में लोगों के बीच रैली कर रही थी। मैंने सोचा था कि अब दोनों फिर से एक हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

'मेरी बेटी जैसी लड़की अब पवन सिंह को नहीं मिलेगी'

रामबाबू सिंह ने भावुक होते हुए कहा- मेरी बेटी जैसी लड़की अब उन्हें नहीं मिलेगी। उसे खोने की सबसे बड़ी गलती खुद पवन सिंह ने की है। जब रामबाबू सिंह से पूछा गया कि आखिर ज्योति सिंह ने चुनाव लड़ने का फैसला क्यों लिया तो उन्होंने कहा- लोकसभा चुनाव के बाद ज्योति ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि अभी बहुत दम बाकी है, हम हारे नहीं हैं।

'निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतर सकती हैं ज्योति'

रामबाबू सिंह ने कहा- ज्योति सिंह के इस जज्बे को देखकर काराकाट के लोगों ने कहा था कि अगर पवन सिंह नहीं आ रहे तो आप चुनाव लड़िए। रामबाबू सिंह ने आगे बताया कि उनकी बेटी ने साफ कह दिया है कि अब वह किसी भी हाल में चुनाव लड़ेंगी। ज्योति ने मुझसे कहा है कि अगर कोई पार्टी टिकट नहीं देती, तो वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरेगी।

पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच मतभेद

-आपको बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच ये मतभेद अब व्यक्तिगत दायरे से निकलकर राजनीतिक रंग ले चुका है। एक तरफ जहां पवन सिंह सार्वजनिक मंचों पर इस विवाद पर बोलने से बच रहे हैं, वहीं ज्योति और उनके पिता के बयान लगातार मीडिया की सुर्खियां बन रहे हैं।

-अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में पवन सिंह और ज्योति सिंह का विवाद किस दिशा में जाता है। क्या दोनों के बीच सुलह होगी या राजनीति अब इस रिश्ते को और ज्यादा जटिल बना देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+