पवन सिंह ने धनश्री वर्मा के साथ स्टेज पर सरेआम किया ऐसा काम, फिर रोने लगीं युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ
Pawan Singh and Dhanashree Verma: ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर के पॉपुलर रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' अब दर्शकों के लिए और ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। शो के कंटेस्टेंट्स धीरे-धीरे अपने असली रंग दिखा रहे हैं।
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने लोगों का ध्यान खींचा
कोई ग्रुप बनाकर खेल रहा है तो कोई अकेले अपनी रणनीति से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है। हालांकि इन सबके बीच जिस प्रतिभागी पर सबसे ज्यादा नजरें टिकी हुई हैं, वह भोजपुरी स्टार पवन सिंह हैं।

रूलर्स के बीच हुई जमकर बहस
-लोगों को पवन सिंह का सीधा और सधा हुआ गेमप्ले फैंस को खूब पसंद आ रहा है। शो के हालिया एपिसोड में होस्ट अश्नीर ग्रोवर की एंट्री के बाद माहौल और गरमा गया। रूलर्स के बीच जमकर बहस देखने को मिली।
-कीकू शारदा ने अरबाज खान, आदित्य नारायण और धनश्री वर्मा की टीम पर गंभीर आरोप लगाए, जिस पर कई लोगों ने सहमति जताई। इसी दौरान आदित्य और कीकू में तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।
वहीं नयनदीप रक्षित ने 3 लाख रुपये देकर खुद को 'फॉल' से बाहर निकाल लिया, जिससे रूलर्स और वर्कर्स के बीच पैसों का अंतर लगभग खत्म हो गया। अब शो में तख्तापलट के संकेत साफ नजर आने लगे हैं।
पवन सिंह-धनश्री वर्मा का स्टेज पर जलवा
-अशनीर ग्रोवर ने रूलर्स से कई मजेदार टास्क करवाए। सबसे पहले आदित्य नारायण ने अपने पिता उदित नारायण की स्टाइल में गाना गाकर वर्कर्स को वड़ा पाव का तोहफा दिया। इसके बाद पवन सिंह और धनश्री वर्मा ने भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस कर माहौल को और भी जोशीला बना दिया।
-पवन सिंह और धनश्री वर्मा की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसके बाद आरुष को उनके फिटनेस डंबल भी मिले। शो का ये हिस्सा बेहद एंटरटेनिंग रहा।
पवन सिंह ने छोड़ा शो
-आपको बता दें कि शो में पवन सिंह अक्सर धनश्री वर्मा के साथ फ्लर्ट करते नजर आ रहे थे। लगभग हर एपिसोड में उनकी मजाकिया और मस्ती भरी केमिस्ट्री देखने को मिल रही थी, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे थे।
-जानकारी के अनुसार 'राइज एंड फॉल' में भोजपुरी सुपरस्टार और राजनेता पवन सिंह ने हाल ही में शो छोड़ने की घोषणा की। इस शो के अहम खिलाड़ी, पवन सिंह का शो छोड़ना देश और आगामी चुनावों के प्रति उनकी प्रतिबद्धताओं के बाद हुआ है।
-वहीं पवन सिंह की विदाई इस सीजन के सबसे भावुक पलों में से एक बन गई क्योंकि उनकी मां भी मंच पर उनके साथ शामिल हुईं, जिससे यह पल कंटेस्टेंट्स और दर्शकों के लिए और भी भावुक हो गया।
-जाने से पहले, पवन सिंह ने अपने साथी कंटेस्टेंट्स से अपने दिल की बात कही। उन्होंने कहा- सारे भाई, मेरे सारे साथी दिल के करीब हैं। आप बहुत अच्छे हैं सर। ये गेम है यार, गेम चल रहा है। फिर बाहर मिलेंगे तो हाथ तो मिलाएंगे, गले भी लगाएंगे, बैठेंगे, खाएंगे, इन्जॉय करेंगे, घूमेंगे। जो भी हुआ, जैसा भी हुआ, अगर इंसान एक दूसरे के लिए हाथ बढ़ा दे तो उसे कोई छोटा या बड़ा नहीं हो जाता।
पवन सिंह के जाने से रो पड़ीं धनश्री वर्मा
-धनश्री वर्मा भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के जाने से भावुक हो गईं। उन्होंने कहा- पवन जी हमेशा सभी से बहुत सम्मान के साथ बात करते थे। उन्होंने लगातार घर में प्यार को जिंदा रखने की कोशिश की। हम उन्हें मिस करेंगे।
-धनश्री वर्मा ने कहा- हमारे साथ दो सप्ताह बिताए और दिखाया कि एक कठिन खेल भी अच्छे मन से खेला जा सकता है। पवन जी, अब मेरी तारीफ कौन करेगा और चिंता न करें, एक दिन मैं एक साड़ी पहनूंगी, जैसा आपने चाहा था।












Click it and Unblock the Notifications