Pawan Singh: 'मेरा कंधा दागी', कौन थी पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम? क्यों सालों बाद एक्टर ने किया याद?
Pawan Singh News: भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन दिनों रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में दिखाई पड़ रहे हैं। अंजलि राघव के साथ हुए 'बैड टच' विवाद के बाद एक बार फिर से पवन सिंह ने कुछ ऐसा कहा है, जिसने उन्हें सोशल मीडिया पर काफी चर्चित कर दिया है। दरअसल शो के एक एपीसोड में उन्होंने एक्टर अर्जुन बिजलानी और नयनदीप रक्षित के साथ बात करते हुए अपनी पहली पत्नी नीलम को याद किया है।
उन्होनें कहा कि 'मेरी शादी हुई थी लेकिन मात्र तीन महीने में ही उसने दुनिया को अलविदा कह दिया, गलत रास्ते से, हम एक -दूसरे को ठीक से समझ भी नहीं पाए थे और वो चली गई, वो देवी थी।' इसके बाद उन्होंने बिना नाम लिए अभिनेत्री 'अक्षरा सिंह' का जिक्र किया जिनके साथ उनका तगड़ा अफेयर रहा था।

पवन सिंह ने कहा कि 'हम फिल्मों में काम करते हैं, काम करते-करते क्लोजनेस हो जाती है। हमें भी हो गई थी लेकिन वो घरवालों को सही नहीं लगा इसलिए शादी तक बात नहीं बन पाई, फिर परिवार के कहने पर मैंने साल 2018 में शादी की लेकिन अब वो भी मैटर तलाक में है। '
मेरे बड़े भाई की साली थी नीलम: Pawan Singh
आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह को 'देवी' कहा है। इससे पहले शुभंकर मिश्रा के 'पॉडकास्ट' में भी पवन सिंह ने नीलम सिंह को 'देवी' बोला था, वहां उन्होंने कहा था कि 'वो मेरे बड़े भाई की साली थी, नेक दिल लेकिन हमारा साथ लंबा नहीं रहा, मेरे कंधे पर दाग लगा हुआ है।'

Pawan Singh के फ्लैट में मिली थी नीलम सिंह की लाश
मालूम हो कि पवन ने साल 2014 में नीलम सिंह से एक निजी समारोह में शादी की, जिसमें परिवार, दोस्त, रिश्तेदार और भोजपुरी इंडस्ट्री के कुछ बड़े नाम शामिल हुए लेकिन 8 मार्च 2015 को नीलम की पंखे से लटकती हुई लाश पवन सिंह के फ्लैट से मिली थी।
पवन सिंह पत्नी नीलम को समय नहीं देते थे!
उस वक्त वो पवन सिंह घर पर नहीं थे, उसकी लाश को उसकी बड़ी बहन ने सबसे पहले देखा था। उसने आरोप लगाया था कि पवन सिंह अपनी पत्नी नीलम को समय नहीं देते थे इसलिए वो तनाव में रहा करती थी। वो कुछ दिनों पहले ही पवन सिंह के पास मुंबई आई थी, वो बीए पार्ट 2 की छात्रा थी।

आखिर नीलम सिंह ने सुसाइड क्यों किया?
इस घटना के बाद पवन सिंह पर काफी उंगलियां उठी थीं लेकिन आज तक ये साफ नहीं हो पाया कि आखिर नीलम सिंह ने सुसाइड क्यों किया? वक्त गुजरा और पवन सिंह ने अपने आप को काम में व्यस्त कर लिया और इसी दौरान अक्षरा सिंह से उनकी नजदीकियां बढ़ीं, सभी को लगता था कि ये दोनों शादी करेंगे।
2022 में ज्योति से तलाक के लिए अर्जी दी: Pawan Singh
लेकिन पवन सिंह ने साल 2018 में अचानक अक्षरा को छोड़कर ज्योति सिंह से शादी कर ली, जिनसे भी फिलहाल उनका रिश्ता सही नहीं चल रहा है, उन्होंने 2022 में ज्योति से तलाक के लिए अर्जी दी, जिस पर अभी तक अंतिम फैसला नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications