'पति-पत्नी से कम नहीं था सिद्धार्थ और शहनाज का रिश्ता', एक्ट्रेस पवित्रा ने सिडनाज के रिलेशन पर कही कई बातें

'पति-पत्नी से कम नहीं था सिद्धार्थ और शहनाज का रिश्ता', एक्ट्रेस पवित्रा ने सिडनाज के रिलेशन को लेकर कही कई बातें

मुंबई, 05 सितंबर: अभिनेता और बिग बॉस-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक हुए निधन से हर कोई हैरान है। सिद्धार्थ शुक्ला के टीवी इंडस्ट्री के उनके दोस्त और को-एक्टर के लिए ये यकीन कर पाना काफी मुश्किल है कि सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं रहें। सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 02 सितंबर की सुबह लगभग 9.30 बजे हुआ और 03 सितंबर की दोपहर साढ़े तीन बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद उनकी कथित प्रेमिका और करीबी दोस्त शहनाज गिल बिल्कुल टूट गई हैं। 'सिडनाज' की जोड़ी भी इसी के साथ खत्म हो गई है। सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्त और को-एक्ट्रेस पवित्रा पूनिया ने सिद्धार्थ और शहनाज गिल के रिश्ते को लेकर कई बातें कही हैं।

मुझे यकीन नहीं है सिद्धार्थ हमें छोड़कर चला गया: पवित्रा पूनिया

मुझे यकीन नहीं है सिद्धार्थ हमें छोड़कर चला गया: पवित्रा पूनिया

पवित्रा पुनिया की तबीयत ठीक नहीं है। पवित्रा पूनिया ने कहा है कि वह अपने अच्छे दोस्त और को-एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर यकीन नहीं कर पा रही हैं। पवित्रा पुनिया ने कहा, सिद्धार्थ शुक्ला को अपनी उपलब्धियों पर गर्व था, वह जानता था कि वह कितना महत्वाकांक्षी है और उद्योग में कैसे और कहां अपनी जगह बनानी है, वह सब जानता था और वैसा करना भी चाहता था।

'पति-पत्नी से कम नहीं था सिद्धार्थ और शहनाज का रिश्ता'

'पति-पत्नी से कम नहीं था सिद्धार्थ और शहनाज का रिश्ता'

पवित्रा पुनिया ने कहा कि उनका दिल सिद्धार्थ के परिवार और शहनाज गिल के लिए बहुत ज्यादा दुखी है। शहनाज गिल के बारे में बात करते हुए पवित्रा पुनिया ने कहा, ''मैं यह नहीं कहूंगी कि सिद्धार्थ और शहनाज दोस्ते थे या बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड थे। लेकिन उनका ये रिश्ता पति पत्नी से कम नहीं था। सोनी-महिवाल, रोमियो-जूलियट के बाद लोग सिद्धार्थ-शहनाज को याद करेंगे।''

'सिद्धार्थ और शहनाज के रिश्ते के लोग सपने देखते हैं'

'सिद्धार्थ और शहनाज के रिश्ते के लोग सपने देखते हैं'

पवित्रा पुनिया कहती हैं, ''आज मैं जब शहनाज को देखती हूं, तो मेरी रूह कांप जाती है। लोग सिद्धार्थ और शहनाज के जैसे पवित्र रिश्ते बनाने के सपने देखते हैं। उनके रिश्तों में इतनी सच्चाई थी। उनके फैंस उनके दिवाने हैं। मैं खुद शहनाज और सिड के प्यार में पागल थी। मुझे इस बात की उम्मीद है कि शहनाज खुद को संभाल लेगी और इस दुख की घड़ी से वह बाहर निकलेगी।

'टॉम और जेरी जैसा था, मेरा और सिद्धार्थ का रिश्ता'

'टॉम और जेरी जैसा था, मेरा और सिद्धार्थ का रिश्ता'

सिद्धार्थ के साथ अपने रिश्तों पर बात करते हुए पवित्रा पुनिया ने कहा, ''हमारे बीच एक टॉम एंड जेरी जैसा रिश्ता था। मैंने सिड के साथ 2011 में लव यू जिंदगी में बतौर लीड काम किया था। उस समय, मैं इंडस्ट्री के तौर-तरीकों को नहीं जानती थी। मैं नई थी लेकिन एटीट्यूड में रहती थी। एमटीवी स्प्लिट्सविला के बाद मुझे यूथ आइकॉन और रियलिटी स्टार कहा जाने लगा था। वहीं सिद्धार्थ रिजर्व्ड, क्रिएटिव और काम से काम रखने वाले थे। वह मेरे सीनियर थे फिर भी हमारे बीच झगड़े हो जाते थे।''

'मुझे लगता था सिद्धार्थ हीरो होगा लेकिन अपने घर का...'

'मुझे लगता था सिद्धार्थ हीरो होगा लेकिन अपने घर का...'

पवित्रा पुनिया ने आगे कहा, ''मुझे लगता था कि सिद्धार्थ हीरो होगा लेकिन अपने घर के लिए। हमारी बीच दूरिया इतनी बढ़ गई थी कि हम एक-दूसरे के साथ शूटिंग के लिए भी तैयार नहीं थे। यह शो (लव यू जिंदगी) 6 महीने तक चला। जब हम एक अवार्ड शो के लिए मकाऊ गए तो हमारे बीच फिर एक बहुत अच्छी बॉन्डिंग बनी। हमने यहां अपने आपसी मतभेदों को खत्म कर लिया।''

'सिद्धार्थ ना होता तो मैं बिग बॉस में 1 हफ्ते भी नहीं टिक पाती...'

'सिद्धार्थ ना होता तो मैं बिग बॉस में 1 हफ्ते भी नहीं टिक पाती...'

पवित्रा पुनिया ने आगे कहा, ''मकाऊ में मुझे सिद्धार्थ का एक अलग साइड देखने को मिला। वह बहुत ही प्रोटेक्टिव और जेंटलमैन थे। शो खत्म होने के बाद हमारी बॉन्डिंग और अच्छी हो गई। बाद में, जब हम बिग बॉस में मिले, तो सिद्धार्थ ने मुझसे पूछा, '10 साल पहले वाली पवित्रा कहां है?' सिद्धार्थ उस एनर्जी से भरी हुई पुरानी वाली पवित्रा को देखना चाहता था। अगर सिड ने मुझे असली पवित्रा कौन है, इसका एहसास नहीं कराया होता तो मैं बिग बॉस के घर में एक हफ्ते तक भी नहीं टिक पाती।''

सुपरबाइक्स और कार का दिवाना था सिद्धार्थ

सुपरबाइक्स और कार का दिवाना था सिद्धार्थ

पवित्रा पुनिया ने बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला को सुपरबाइक्स और कारों से बहुत प्यार था। सिड अक्सर अपनी सुपरबाइक को लेकर शूटिंग के लिए सेट पर आता है। अगर वह जिंदा होता तो अगले दो वर्षों में वह अपने करियर में और भी अधिक ऊंचाइयों पर पहुंच गया होता। पवित्रा पुनिया ने कहा, मुझे सच में उसकी बहुत याद आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+