Pathaan फिल्‍म पर मचे बवाल पर आशा पारेख ने दिया रिएक्‍शन बोलीं- हम बहुत... होते जा रहे हैं

हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्‍ट्रेस आशा पारेख ने पठान फिल्‍म के गोन पर हो रहे विवाद पर कहा कि 'हम बहुत क्लोज-माइंडेड होते जा रहे हैं। उन्‍होंने कहा बॉलीवुड को आसानी से लोग टॉरगेट कर लेते हैं।

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्‍म पठान के एक गाने को लेकर जमकर विवाद हुआ। दीपिका पादुकोण के बेशरम गाने का खूब विरोध हो रहा है। वहीं अब इस बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा आशा पारेख ने पठान के बेशरम रंग गाने को लेकर हुए विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। दिग्गज एक्‍ट्रेस आशा पारेख ने दीपिका पादुकोण और उनकी फिल्म पठान को लेकर चल रहे विवाद के बारे में करते हुए कहा कि बॉलीवुड हमेशा एक आसान टॉरगेट होता है।

आशा पारेख ने दीपिका को मिली नकारात्मकता के बारे में बात की

आशा पारेख ने दीपिका को मिली नकारात्मकता के बारे में बात की

बता दें फिल्म पठान के पहले गाने 'बेशर्म रंग' के रिलीज होने के बाद कुछ लोगों ने ऑरेंज बिकिनी पहनने के लिए दीपिका की आलोचना की थी। सितंबर में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित आशा पारेख ने पठान में दीपिका पादुकोण को मिली नकारात्मकता के बारे में बात की और दीपिका के बचाव में खड़ी नजर आईं।

फिल्म तो फिल्म है, जिसका मुख्‍य मकसद एंटरटेनमेंट है

फिल्म तो फिल्म है, जिसका मुख्‍य मकसद एंटरटेनमेंट है

आज तक को दिए इंटरव्‍यू में 80 साल की आशा पारेख से फिल्म इंडस्‍ट्री के बारे में जो नकारात्मकता सोशल मीडिया पर बनी हुई है, के बारे में पूछा गया। उन्होंने बेशर्म रंग गाने में दीपिका पर हमला करने वाले लोगों का जिक्र किया और कहा, "ये बहुत गलत है, फिल्म तो फिल्म है। जिसका मूल, मकसद एंटरटेनमेंट है। अब किसी अभिनेत्री ने, नारंगी पहन लिया, या नाम कुछ ऐसा हो गया तो उससे मुद्दा बन गया। ये नहीं अच्छा लगता है। "

फिल्म इंडस्‍ट्री मर रही है क्योंकि फिल्में नहीं चल रही

फिल्म इंडस्‍ट्री मर रही है क्योंकि फिल्में नहीं चल रही

आशा पारेख ने कहा कि फिल्म इंडस्‍ट्री मर रही है क्योंकि फिल्में नहीं चल रही हैं। ऊपर से अगर लोग फिल्मों का बहिष्कार करना जारी रखते हैं, तो इससे फिल्‍म इंडस्‍ट्री को नुकसान होता है क्योंकि यह अधिक फिल्मों को बनने से रोकता है।

हमारा बहुत क्लोज-माइंडेड होते जा रहे हैं'

हमारा बहुत क्लोज-माइंडेड होते जा रहे हैं'

आशा पारेख ने कहा "बिकनी पर बवाल नहीं था, यहां तो ऑरेंज रंग की बिकनी को लेकर सवाल उठता है। मुझे लगता है कि हमारा बहुत क्लोज-माइंडेड होते जा रहे हैं'। हम बहुत ही छोटी सोच के होते जा रहे हैं, जो गलत है। उन्‍होंने कहा बॉलीवुड हमेशा के लिए सॉफ्ट टारगेट रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+