Pathan Box Office: अभी भी बरकरार है 'पठान' का जलवा, कार्तिक आर्यन की फिल्म का हुआ बुरा हाल
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का जलवा अब भी बरकरार है। फिल्म 1005 करोड़ की कमाई पूरी कर चुकी है। इस बीच 'शहजादा' और 'एंट मैन' भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।

Pathaan Box office: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोला था। एक्टर की फिल्म ने रिलीज होने के बाद कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले। पठान का जादू फैंस के सिर चढ़कर कुछ यूं बोला कि कार्तिक आर्यन की शहजादा और मार्वल की एंट मैन भी इसके आगे दम तोड़ती नजर आईं। दोनों ही फिल्मों के लिए अपनी कमाई जुटा पाना काफी मुश्किल हो गया। बुधवार की बात करें, तो एक बार फिर पठान के हिंदी वर्जन ने 1 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं कार्तिक की 'शहजादा' को 6ठें दिन भी 1.50 करोड़ रुपये की कमाई से संतोष करना पड़ा।
'पठान' के नेट कलेक्शन की बात की जाए, तो हिंदी वर्जन से ये 495.65 करोड़ रुपये हो गया है। ग्रॉस कलेक्शन के मामले में फिल्म 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। दुनियाभर में पठान की कुल कमाई 1005 करोड़ रुपये हो चुका है। साथ ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स भी तोड़ दिये हैं। फिल्म की तगड़ी सक्सेस के बाद शाहरुख खान की हर तरफ वाहवाही हो रही है। अभी तक पूरी ताकत के साथ फिल्म सिनेमाघरों में टिकी हुई है।
पठान फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आए थे। फिल्म की कमाई में शुक्रवार को एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। इस बीच कार्तिक आर्यन की शहजादा और एंट मैन-3 को तगड़ा नुकसान होने वाला है। वहीं हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की सेल्फी की बात करें, तो फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है।
शहजादा की बात की जाए, तो रोहित धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कार्तिक आर्यन को खफा किया है। भूल भुलैया 3 की सक्सेस के बाद कार्तिक की इस फिल्म से अच्छी-खासी कमाई की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन फिल्म को ओपनिंग पर ही निराशाजनक प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की सेल्फी के चलते इस फिल्म को और भी नुकसान होने की तगड़ी संभावना है।
बीते कुछ समय से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही फिल्मों को लेकर तो ऐसा लग रहा है मानो दर्शकों ने हॉल्स की बजाय ओटीटी पर ही फिल्में देखने का मन बना लिया है। शाहरुख खान की पठान की सक्सेस के बाद एक्टर की अगली फिल्म जवान की शूटिंग भी शुरू हो गई है। पठान के बाद शाहरुख खान फिल्म डंकी और जवान में भी नजर आने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications