Pathaan: किंग खान के साथ एक्शन अवतार में दिखे 'भाईजान', करण-अर्जुन का साथ देखकर गूंज उठा थिएटर

फिल्म पठान में सलमान खान का कैमियो है। फिल्म में भाईजान शाहरुख खान के साथ एक्शन अवतार में नजर आए। फैंस दोनों को साथ देखकर काफी एक्साइटेड हो गए।

Salman Khan Cameo In Pathaan: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को देखने किंग खान के लाखों फैंस थिएटर पहुंच रहे हैं। 4 साल बाद शाहरुख को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड नजर आए। फिल्म का फर्स्ट शो देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस तमाम तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। 'पठान' देखने के बाद फैंस का क्रेज और भी ज्यादा दोगुना हो गया जब फैंस ने स्क्रीन पर शाहरुख और सलमान को साथ में देखा।

पठान में सलमान खान और शाहरुख खान का दिखा एक्शन अवतार

पठान में सलमान खान और शाहरुख खान का दिखा एक्शन अवतार

फिल्म 'पठान' को लेकर हो रहा विरोध अब ठंडा पड़ता नजर आ रहा है। क्योंकि, फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। इसके अलावा फिल्म रिलीज होने के बाद अब शाहरुख खान के साथ-साथ सलमान खान की भी चर्चा हो रही है। अब सोशल मीडिया पर दोनों के साथ की वीडियो फैंस लगातार शेयर कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कर रहे ट्रेंड

बॉलीवुड के करण अर्जुन को साथ में देखकर फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। सोशल मीडिया पर भी सलमान खान, पठान, शाहरुख खान हैशटैग टाइगर ट्रेंड हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान का साथ निभाने के लिए सलमान खान अपने हाथों में बंदूकों से गोलियां बरसा रहे हैं।

गूंज उठा पूरा सिनेमा हॉल

वीडियो में शाहरुख खान के साथ सलमान खान ट्रेन की छत पर खड़े होते हैं और फिर हवा में उड़ रहे हेलीकॉप्टर पर हमला करना शुरू कर देते हैं। किंग खान और टाइगर का ये एक्शन अवतार देखकर थिएटर में फैंस हुटिंग करना शुरू करते हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर फैंस का अलग-अलग तरह का रिएक्शन आ रहा है।

सलमान खान ने फैंस को दिया एक और सरप्राइज

सलमान खान ने फैंस को दिया एक और सरप्राइज

फिल्म पठान में कैमियो के साथ सलमान खान ने फैंस को एक और सरप्राइज दिया। पहला सरप्राइज शाहरुख खान के साथ सलमान एक्शन अवतार में नजर आए। दूसरा सरप्राइज मेकर्स ने थिएटर में फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीजर रिलीज किया। बता दें कि, सलमान खान की ये फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।

4 साल बाद बड़े पर्दे पर शाहरुख खान की हुई वापसी

4 साल बाद बड़े पर्दे पर शाहरुख खान की हुई वापसी

वहीं शाहरुख खान को स्क्रीन पर 4 साल बाद देखकर फैंस काफी खुश हैं। फिल्म में शाहरुख के अलावा जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में नजर आए। फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म को फैंस की ओर से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

Recommended Video

    Pathaan के 'बेशर्म रंग' गाने पर पहली बार आया Deepika Padukone का रिएक्शन | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+