Pathan Collection: 12 दिन में 'पठान' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाए 832 करोड़ रुपये
Pathan Collection: शाहरुख खान की फिल्म पठान ने रिलीज होने के 12 दिन बाद भी कमाई छोड़ी नहीं। इस फिल्म का डोमेस्टिक कलेक्शन 429 करोड़ रुपये हो चुका है। यशराज फिल्म्स के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में 832 करोड़ रुपये कमाए।

Pathaan Worldwide Collection: शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का जुनून लोगों के सिर पर अभी तक चढ़ा हुआ है। फिल्म अपने रिलीज के 12 दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में लगी हुई है। फिल्म का डोमेस्टिक कलेक्शन 429 करोड़ रुपये हो चुका है। यशराज फिल्म्स के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में 832 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया, आशुतोष राणा और जॉन अब्राहम अहम भूमिकाओं में हैं।
अकेले फिल्म के हिंदी वर्जन ने दूसरे रविवार को भारत में 27 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के हिंदी वर्जन से 414 करोड़ की कमाई हो चुकी है। जबकि अन्य भाषाओं में फिल्म ने 15 करोड़ रुपये कमाए हैं। रविवार तक फिल्म ने दुनियाभर में 832 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जबकि डोमेस्टिक कलेक्शन की बात करें, तो ये 515 करोड़ रुपये है।
25 जनवरी को रिलीज हुई 'पठान' ने अकेले विदेश में 319 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की। फिल्म के कलाकारों और क्रू ने हाल ही में मुंबई में एक प्रेस मीट के साथ बॉक्स ऑफिस पर इसके शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया। एक दूसरे के काम की तारीफ करते हुए उन्होंने खास पलों के बारे में भी बात की। शाहरुख खान ने 'पठान' में दीपिका के एक्शन सीन में से एक को सेक्सिएस्ट फाइट सीन भी बताया।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'पठान' से शाहरुख खान ने सिल्वर स्क्रीन पर लीड रोल में चार सालों के गैप के बाद वापसी की। उन्हें आखिरी बार आनंद एल राय की जीरो में देखा गया था, जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने भी एक्ट किया था। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास नहीं कर सकी और फ्लॉप साबित हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications