प्रवीण डबास का हुआ भयंकर कार एक्सीडेंट, एक्टर की हालत नाजुक, लोग मांग रहे हैं दुआ

Parvin Dabas Car Accident: बॉलीवुड एक्टर प्रवीण डबास को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्टर की कार का एक्सीडेंट हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज यनी 21 सितंबर 2024 की सुबह प्रवीण डबास के साथ एक बहुत ही बुरा हादसा हो गया है।

प्रवीण डबास का कार एक्सीडेंट
एक्टर प्रवीण डबास का कार एक्सीडेंट को गया है जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जैसे ही प्रवीण डबास के एक्सीडेंट की खबर आई, तो फैंस भी चिंता में आ गए और फिलहाल सभी एक्टर के लिए दुआ कर रहे हैं।

Parvin Dabas

बेहद नाजुक है एक्टर की हालत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रवीण डबास की हालत बहुत नाजुक है। बताया जा रहा है कि जब ये दुर्घटना घटी उस समय प्रवीण खुद ही कार चला रहे थे। हालांकि एक्टर के साथ ये हादसा कब और कहां हुआ, इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। खबर है कि इस वक्त अस्पताल में एक्टर का इलाज चल रहा है, वह आईसीयू में भर्ती हैं और पत्नी उनके साथ ही हैं। एक्टर को मुंबई के होली क्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रवीण डबास की पत्नी ने दिया हेल्थ अपडेट
प्रवीण डबास की पत्नी ने एक न्यूज पोर्टल के साथ बात करते हुए कहा है- इस एक्सीडेंट से मैं और पूरी फैमिली शॉक्ड हैं। समझ नहीं आ रहा है कि अचानक ये क्या हो गया। एक्टर की लेटेस्ट मेडिकल अपडेट की मानें तो प्रवीण को सीरियस कंसशन (सिर पर चोट लगने के बाद की स्थिति) है। हालांकि एक्टर को कहीं और चोट तो नहीं लगी, इसके लिए डॉक्टर उनकी बारीकी से जांच कर रहे हैं और सीटी स्कैन और अन्य तरह के टेस्ट भी हो रहे हैं, लेकिन प्रवीण अभी बिल्कुल मूव नहीं कर पा रहे हैं।

प्रवीण डबास का फिल्मी करियर
आपको बता दें कि प्रवीण डबास के कार एक्सीडेंट की खबर मिलते ही हर कोई शॉक्ड हो गया है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स दोस्त तक प्रवीण के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। प्रवीण डबास ने 'मैंने गांधी को नहीं मारा', 'कुछ मीठा हो जाए', 'रागिनी एमएमएस 2', 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई', 'दिल्लगी', 'इंदु सरकार' जैसी फिल्मों में अपने एक्टिंग का जलवा दिखाया है। वह हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म 'शर्मा जी की बेटी' में नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+