प्रीति झंगियानी के पति परवीन डबास की अब कैसी है हालत? सामने आया बड़ा अपडेट

Parvin Dabas Health Update: खोसला का घोसला' फेम एक्टर प्रवीण डबास हाल ही में एक हादसे का शिकार हो गए। 21 सितंबर को उनका रोड एक्सीडेंट हो गया जिसके बाद आनन-फानन में बांद्रा के होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी हेल्थ से जुड़ा अपडेट आया है।

मशहूर एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी के पति परवीन डबास को हादसे के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया। अब सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उनकी हालत में पहले से काफी सुधार है। ज़ूम की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, परवीन को सिर में कोई चोट या बाहरी चोट नहीं लगी है।

Parvin Dabas

बताया जा रहा है कि, अस्पताल में परवीन का अच्छे से इलाज चल रहा है। डॉक्टर एमआरआई, सोनोग्राफी और एक्स-रे के आधार पर उनकी जांच कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत में पहले से काफी ज्यादा सुधार है। हालांकि इस मामले में अब तक उनकी पत्नी प्रीति झंगियानी का कोई बयान सामने नहीं आया है।

परवीन डबास के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी पत्नी प्रीति झंगियानी ने एक बयान में खुलासा किया था कि उनके पति को गंभीर चोट लगी थी और वह हिल भी नहीं पा रहे थे। प्रीति ने कहा कि वह और उनके परिवार के सदस्य इतने गंभीर हादसे से स्तब्ध और मंत्रमुग्ध थे। पिछले दिन क्या हुआ था, इसका खुलासा करते हुए, प्रीति ने उल्लेख किया कि परवीन देर से काम कर रहा था, क्योंकि पीपीएल टीम पर बहुत अधिक काम का बोझ था और अगली सुबह जब वह गाड़ी चला रहा था तो दुर्घटना हो गई।

परवीन डबास ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1999 में फिल्म दिल्लगी से की। इसके अलावा उन्होंने माई नेम इज खान, रागिनी एमएमएस 2, खोसला का घोसला, द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई, मैंने गांधी को नहीं मारा, ये है जिंदगी, कुछ मीठा जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया। वहीं उनकी पत्नी प्रीति झंगियानी को फिल्म मोहब्बतें से काफी फेम मिला था लेकिन कुछ समय बाद ही उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+