तीन मर्दों के साथ था परवीन बॉबी का अफेयर, बेहद दर्दनाक हुई थी मौत, बॉडी लेने तक नहीं आए थे घरवाले

Parveen Babi Love Affairs and Death: परवीन बॉबी का तीन लोगों ेक सात अफेयर चला था लेकिन शादी किसी के साथ भी नहीं हो पाई थी। इसके बाद वह मानसिक बीमारी से जूझने लगी थीं और फिर एक दिन उनकी मौत हो गई।

parveen babi

Parveen Babi Love Affairs and Death: बड़े पर्दे की लेडी सुपरस्टार परवीन बॉबी एक समय लोगों के दिलों पर राज करती थीं। उन्होंने इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया था। उनकी ढेर सारी फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती थी। उन्होंने फिल्मों में अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती का जादू भी चला रखा था। लोग उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए उत्सुक नजर आते थे। लेकिन पहली ही नजर में सबको दीवाना बनाने वाली ये हसीना अपनी रियल लाइफ में बिल्कुल अकेली थीं। आइए आपको बताते हैं परवीन बॉबी के अफेयर और उनकी दर्दनाक मौत के बारे में।

पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों पर करने लगी थीं राज
जूनागढ़ के मुस्लिम परिवार में जन्मी परवीन बॉबी ने साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म 'चरित्र' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। पहली ही फिल्म से परवीन की खूबसूरती और उनकी अदाकारी ने लोगों का दिल जीत लिया था। उनका जादू दर्शकों के दिलों पर ऐसा चला कि उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक के बाद एक हिट फिल्में देने के बाद परवीन बॉबी सफलता का आसमान छूने लगी थीं।

डैनी डेंजोंगप्पा से हो गया था प्यार
आपको बता दें कि परवीन बॉबी की निजी जिंदगी में कई मर्द आए। कई लोगों के साथ उनका अफेयर चला लेकिन कोई भी रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया था। परवीन बॉबी की जिंदगी में पहली बार डैनी डेंजोंगप्पा प्यार बनकर आए थे। बॉलीवुड का ये खतरनाक विलेन परवीन बॉबी की जिंदगी के पहले हमसफर बने थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच प्यार शुरू हुआ था। 4 साल तक दोनों के बीच अफेयर चला लेकिन अचानक दोनों अलग हो गए।

parveen babi

तीन बार प्यार में पड़ी थीं परवीन बॉबी
डैनी के जाने के बाद परवीन बॉबी की जिंदगी में बॉलीवुड एक्टर कबीर बेदी की एंट्री हुई थी। परवीन बॉबी ने एक बार फिर से नई जिंदगी की तरफ रुख किया था लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया था। एक समय था जब कबीर बेदी और परवीन बॉबी की कोजी तस्वीरें मीडिया में छाई रहती थीं लेकिन तीन साल तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद ये रिश्ता टूट गया था।

महेश भट्ट के साथ शुरू हुआ था अफेयर
परवीन बॉबी की जिंदगी में तीसरी एंट्री बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की हुई थी। टूटी हुई परवीन बॉबी को महेश भट्ट ने अपना सहारा दिया था। उस समय परवीन बॉबी हिंदी सिनेमा की एक मशहूर एक्ट्रेस थीं जबकि महेश भट्ट बॉलीवुड में अपना नाम बनाने की कोशिश में जुटे हुए थे। महेश भट्ट के साथ रिलेशन में रहते हुए ही परवीन बॉबी किसी मानसिक बीमारी से पीड़ित हो गई थीं।

मानसिक बीमारी से जूझने लगी थीं परवीन बॉबी
इस बीमारी का पता लगने के बाद महेश भट्ट के साथ परवीन बॉबी के रिश्ते में दरार आने ली थी। वहीं परवीन बॉबी का करियर भी बिगड़ने लगा था। वह फिल्मों से दूर जाने लगी थीं। बताया जाता है कि परवीन बाबी ज्यादा स्ट्रेस के चलते डायबीटीज से पीड़ित हो गई थीं साथ ही उन्हें पैरानॉयड सिजोफ्रनिया (Paranoid Schizophrenia) नाम की बीमारी हो गई थी। इस बीमारी के चलते परवीन बाबी कई लोगों को अपनी जान का दुश्मन भी समझने लगी थीं।

बिगड़ती हालत देख लोगों ने बना ली थी दूरी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बीमारी से जूझने के चलते परवीन बॉबी को लगता था कि सब लोग उन्हें मार डालना चाहते हैं। परवीन बाबी की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही थी। उनकी ऐसी हालत को देख इंडस्ट्री के लोगों ने भी उनसे दूरी बना ली थी। परवीन बॉबी ने खुद को इस समाज से दूर कर लिया था। उन्होंने खुद को अपने घर में कैद कर लिया था। वह न घर से बाहर जाती थीं और न ही किसी से मिलती थीं। फिर एक दिन अचानक परवीन बाबी की मौत हो गई।

parveen babi

सड़ने लगा था शरीर, पैर में था गैंगरीन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परवीन बाबी को डायबीटीज के कारण एक पैर में गैंगरीन हो गया था, जिससे वह सड़ने लगा था। बिस्तर के पास ही एक वीलचेयर पड़ी थी। उनके फ्लैट में सबकुछ बिखरा पड़ा था। कपड़े और दवाइयां भी फैली हुई थीं। कमरे की हालत देखकर लग रहा था कि परवीन बाबी पिछले कुछ दिन से बिस्तर से उठी ही नहीं थीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला था कि परवीन बॉबी ने मौत से 2-3 दिन पहले से कुछ नहीं खाया था। वह बिल्कुल भूखी थीं।

बॉडी लेने नहीं आए थे परिवार वाले
आखिरी वक्त में परवीन बाबी के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और उनकी मौत हो गई थी। बताया जाता है कि परवीन बाबी के परिवार वालों ने उनकी कोई खोज-खबर तक नहीं ली थी। यहां तक कि अस्पताल में भी पोस्टमॉर्टम के समय या बाद में बॉडी लेने के लिए उनके परिवार से कोई नहीं आया था। तब फिल्म मेकर महेश भट्ट ने ही परवीन बाबी का अंतिम संस्कार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+