Parineeti-Raghav: पेस्टल रंग के लहंगे में बला की खूबसूरत दिखीं परिणीति चोपड़ा, दुपट्टे में लिखा था ये खास नाम

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तस्वीरें सामने आ चुकी है। फैंस एक्ट्रेस के वेडिंग लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने लहंगे की चुनरी में एक खास शब्द लिखवाया है।

Parineeti-Raghav Wedding Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी हो गई। करीबी दोस्त और परिवार वालों की मौजुदगी में कपल ने सात फेरे लिए और हमेशा के लिए एक दुजे के हो गए। एक्ट्रेस के वेडिंग लुक का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आखिरकार अब परिणीति ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।

परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की फोटोज साझा की। एक्ट्रेस अपने वेडिंग लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने ऑफ व्हाइटल कलर का लहंगा पहना हुआ है। जिसके साथ एमराल्ड ग्रीन कलर की जूलरी कैरी की हुई है। वहीं राघव चड्ढा ने भी ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी है। दोनों अपने दूल्हा-दुल्हन लुक में काफी प्यारे लग रहे हैं।

Parineeti Chopra

इस बीच परिणीति चोपड़ा के लहंगे के दुपट्टे में फैंस की नजर पड़ी। जिसमें उन्होंने एक खास शब्द लिखवाया हुआ है। लहंगे के साथ उन्होंने जो लंबी सी चुनरी ली हुई है उस पर गोल्डन वर्क हो रखा है। दुपट्टे के बीच में देखा जा सकता है कि परिणीति चोपड़ा ने अपने पति राघव चड्ढा का नाम लिखवाया है। जो कि दुपट्टे में साफ नजर आ रहा है।

आपको बता दें कि, परिणीति चोपड़ा का लहंगा फेमस फैशन डिजाइनर और उनके खास दोस्त मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। उन्होंने एक्ट्रेस के हिसाब से जो लहंगा उनके लिए बनाया है उसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि मनीष मल्होत्रा भी परिणीति-राघव की शादी में शामिल हुए थे। इसके अलावा सानिया मिर्जा, मधु चोपड़ा, हरभजन सिंह, सीएम अरविन्द केजरीवाल समेत कई हस्तियां उदयपुर पहुंची थी।

हालांकि जिनकी शादी में शामिल होने की सबसे ज्यादा चर्चा थी वह परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा थीं। बता दें कि प्रियंका अपनी कुछ कमिटमेंट की वजह से शादी में शामिल नहीं हो पाईं। इसके अलावा फिल्म निर्माता करण जौहर और अभिनेता अक्षय कुमार भी उदयपुर शादी में नहीं पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+