परिणीति ने दिखाया अपना बोल्ड अवतार, नहाते हुए शेयर की वीडियो, हो रही वायरल

मुंबई, 27 सितंबर: फिल्म एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही है, जहां वो अपने परिवार के साथ गई हुई हैं। वहां से परिणीति लगातार अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। परिणीति ने हाल ही में बिकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। अब उन्होंने नहाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में परिणीती येलो मोनोकनी में पानी के अंदर रिलेक्स करती दिख रही हैं।

वीडियो देख यूजर्स बता रहे जलपरी

वीडियो देख यूजर्स बता रहे जलपरी

परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पीले रंग की मोनोकनी पहने एन्जॉय कर रही हैं। परिणीति ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- शान्ति। एक्ट्रेस का ये बोल्ड अवतार लोगों को खूब पसंद आ रहा है। परिणीति के इस वीडियो पर लगातार सोशल यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। कोई उनको जलपरी कह रहा है तो कोई हॉटनेस में प्रियंका चोपड़ा से आगे निकल जाने की बात लिख रहा है। लाखों लाइक उनके इस वीडियो पर आ चुके हैं।

सात दिन तक बोट पर रहेंगी

परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर बताया है कि इन दिनों वो अपने भाई के साथ मालदीव में समुद्र को जमकर इंज्वॉय कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, अगले 7 दिनों के लिए मैं और शिवांग बोट पर रहेंगे। हम स्कूबा डाइविंग करेंगे जो करना हमें सबसे ज्यादा पसंद है। यहां आस पास में 14 शार्क भी हैं। उनकी इस पोस्ट पर उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट कर लिख- अमेजिंग! तस्वीरें भेजना। अर्जुन कपूर ने कमेंट किया- शिवांग और परिणीति फरार।

हाल ही में आई हैं परिणीति की कई फिल्में

हाल ही में आई हैं परिणीति की कई फिल्में

परिणीति चोपड़ा की बीते कुछ दिनों में लगातार फिल्में आई हैं। हालांकि उनको ज्यादा सफलता नहीं मिली। उनकी हालिया रिलीज फिल्मों मेंसंदीप और पिंकी फरार, द गर्ल ऑन द ट्रेन और साइना हैं। साइना में उनके काम के लिए काफी तारीफ मिली है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये खास कमाल नहीं कर सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+