Amar Singh Chamkila की पत्नी अमरजोत कौर को लेकर ये क्या बोल गईं परिणीति चोपड़ा? लोगों ने लगाई ऐसी क्लास कि....

Parineeti Chopra Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' कुछ दिनों पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' की हो रही तारीफ
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर इम्तियाज अली की ये फिल्म इन दिनों खूब तारीफ बटोर रही है और लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बनी हुई है। इस फिल्म में पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की एक्टिंग को लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं लोगों का कहना है कि इस फिल्म के लिए दिलजीत कई बड़े अवॉर्ड्स भी जीत सकते हैं।

parineeti chopra

फिल्म में अमर सिंह चमकीला की पत्नी बनी हैं परिणीति
वहीं इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने सिंगर अमर सिंह चमकीला की पत्नी अमरजोत कौर का किरदार निभा रही हैं। उनके किरदार की भी काफी सराहना हुई है, लेकिन डायरेक्टर इम्तियाज अली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से लोग परिणीति चोपड़ा की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

इस वजह से ट्रोल हो रही हैं परिणीति
आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान परिणीति चोपड़ा ने बताया है कि उनको अमर सिंह चमकीला फिल्म में अमरजोत के किरदार के लिए करीब 16 से 20 किलो तक वजन बढ़ाना पड़ा था। वहीं इम्तियाज अली का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह कह रहे हैं कि परिणीति को केवल 6 से 7 किलो तक वजन बढ़ाने की जरूरत है। इसके बाद लोगों को परिणीति की बात पर कन्फ्यूजन हुआ कि वह वजन को लेकर सच बोल रही हैं या नहीं।

परिणीति ने अमरजोत को कहा बदसूरत
इसके अलावा उस वीडियो में परिणीति चोपड़ा ने इस बात का भी जिक्र किया कि फिल्म में उनको अमरजोत की तरह बिना मेकअप करके सबसे खराब दिखना था। इस कमेंट के बाद एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

परिणीति ने किया अमरजोत का अपमान
लोगों का कहना है कि वह बार-बार अमरजोत के बारे में ऐसी बातें बोलकर उनका अपमान कर रही हैं। परिणीति की इस बात को सुनने के बाद से लोग सोशल मीडिया पर जमकर उनके खिलाफ कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अपने बढ़ते वजन को सही बताने के लिए परिणीत दूसरे का अपमान कर रही हैं। कई लोगों का कहना है कि अमरोजत बहुत खूबसूरत थीं ऐसे में परिणीति उन्हें बदसूरत नहीं कह सकतीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+